फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ARTO fired baton on brokers, closed shops and ran away

Shamli News: एआरटीओ ने चलाया दलालों पर डंडा, दुकानें बंद कर भागे

Wed, 08 May 2024 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 08 May 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
ARTO fired baton on brokers, closed shops and ran away
शामली एआरटीओ कार्यालय के पास खडे दलालो को खदेडते एआरटीओ रोहित राजपूत
शामली। एआरटीओ कार्यालय के बाहर डेरा डालने वाले दलालों पर मंगलवार को विभागीय अधिकारियों का डंडा चला। मंगलवार को कुछ दलाल एआरटीओ कार्यालय के अंदर हस्तक्षेप करते नजर आए। सूचना पर मौके पर पहुंचे एआरटीओ ने दलालों को पकड़वाने के लिए निरीक्षण किया, मगर दलाल दुकानों को बंद कर फरार हो गए। एआरटीओ ने मिलीभगत करने वाले कर्मचारियों को भी कार्रवाई की चेतावनी दी है। कहा कि दलालों का प्रवेश कार्यालय के अंदर नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने अपने 5 मई के अंक में 22 हजार दो, बिना परीक्षण के लाइसेंस लो, 7 मई के अक में दलालों में नहीं है एआरटीओ का खौफ, शुल्क बढ़ाया नामक शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। खबर का असर यह हुआ कि एआरटीओ रोहित राजपूत ने टीम के साथ दलालों के खिलाफ अभियान चलाया। दलाल दुकानों के शटर डालकर फरार हो गए। एआरटीओ ने कहा कि दलालों और मिलीभगत करने वाले कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है। दलालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन


लोगों से अपील
एआरटीओ ने कहा कि लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया अब पूरी तरह से ऑनलाइन है। कोई भी आवेदक दलाल या फिर अन्य के बहकावे में नहीं आए। ऑनलाइन लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय में आकर भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलाल कार्यालय में आए नजर
मंगलवार को अमर उजाला टीम सुबह के समय पहुंची दो कुछ दलाल एआरटीओ कार्यालय के अंदर ही कर्मचारियों से बात करते नजर आए। लोगों ने कहा कि आए दिन दलाल कर्मचारियों से भी मिलीभगत कर लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को बहकावे में ले रहे हैं। उनसे अधिक रुपये वसूले जा रहे हैं। सूचना पर एआरटीओ खुद मौके पर पहुंचे। दलालों से मिलीभगत करने वालों पर शिकंजा कसने की बात कहीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed