फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Artisan who fled with silver worth lakhs arrested

Shamli News: लाखों की चांदी लेकर भागा कारीगर गिरफ्तार

Mon, 14 Jul 2025 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Artisan who fled with silver worth lakhs arrested
पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी कारीगर। पुलिस
शामली। शहर के सराफा व्यापारियों की 25 लाख की चांदी और नकदी लेकर भागे एक आरोपी कारीगर प्रवीन वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 12.500 किलो चांदी बरामद की गई है।
विज्ञापन




26 जून को शहर के सराफा कारोबारी अमरीश वर्मा और अन्य ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि सब्जी मंडी सराफा मार्किट में चांदी की ढलाई का कार्य करने वाले कारीगर के पास करीब 25 किलो चांदी जमा कराई थी। ये चांदी उन्होंने ढलाई के लिए दी गई थी। चांदी की कीमत 25 लाख रुपये के करीब बताई गई थी। आरोप है कि कारीगर चांदी लेकर मौके से भाग गया। इसके अलावा दो कारीगरों से लगभग एक लाख 85 हजार रुपये नकद भी ले गया। एसपी रामसेवक गौतम ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि आरोपी प्रवीन को सरवरपीर के पास जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने घटना को अंजाम देना भी स्वीकार कर लिया है। आरोपी शहर के सती वाली मंदिर के निकट के पास रहने वाले वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed