फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Artificial jewellery business increased due to the increase in the price of gold and silver.

Shamli News: सोना-चांदी महंगा होने से बढ़ा आर्टिफिशियल ज्वैलरी का कारोबार

Mon, 09 Feb 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 09 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Artificial jewellery business increased due to the increase in the price of gold and silver.
शहर के बड़ा बाजार आर्टिफिशियल ज्वेलरी देखते युवती और महिला. संवाद
शामली। सोना-चांदी महंगा होने से आर्टिफिशियल ज्वैलरी का कारोबार बढ़ रहा है। महिलाएं खरीदारी करने के लिए दुकानों में पहुंच रही हैं। इससे दुकानों पर रौनक छाई हुई। इसको देखते हुए दुकानदारों ने नए-नए कई तरह के डिजाइन के आर्टिफिशियल ज्वैलरी का स्टॉक रखे हुए हैं।
विज्ञापन

वैवाहिक कार्यक्रम की शुरुआत होते ही सजने संवरने के लिए महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वैलरी इस समय खरीद रही हैं। महिला सुहासिनी और पूनम का कहना कि सोना-चांदी इतना महंगा है कि उनके पास इतना बजट नहीं है। कम धनराशि में आर्टिफिशियल ज्वैलरी के कई आइटम बाजार में मिल जाते हैं। दुकानदार राजेश अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वैलरी ज्यादा खरीद रही हैं। इसको देखते हुए दुकानदारों ने शादी के सीजन से पहले ही ज्वैलरी का स्टॉक जमा कर लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिलाएं हार से लेकर मंगलसूत्र, चेन, कड़े सहित अन्य ज्वैलरी की खरीदारी कर रही हैं। बताया कि पांच से 30 हजार तक में ज्वैलरी के कई आइटम मिल जाते हैं। इससे मध्यम वर्ग की महिलाएं आसानी से इनको खरीद लेती हैं। बंतीखेड़ा गांव की रानी देवी, पूनम ने बताया कि उसकी भतीजी की शादी 10 फरवरी को होनी है। इसके लिए उसने आर्टिफिशियल ज्वैलरी की खरीदारी की है। बताया कि 10 हजार में उसने चार आइटम खरीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनी देवी ने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रम में जेवरात पहनने की परंपरा है। इसको देखते हुए महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वैलरी खरीद रही हैं। दुकानदार राकेश सोनी ने बताया कि दो साल पहले शहर में सात ही दुकानें थी।इस समय 20 से अधिक दुकानें खुल गई हैं। बड़ी दुकानों में एक दिन में इस समय 30 हजार से अधिक की बिक्री हो रही है। जबकि छोटी दुकानों में 10 हजार रुपये की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed