{"_id":"60b7cb958ebc3ea5ee1d237c","slug":"arrested-two-absconding-cow-smugglers-shamli-news-mrt541002836","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार दो गोतस्करों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार दो गोतस्करों को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
फरार दो गोतस्करों को दबोचा
थानाभवन। बाजार से सरेआम गोवंश को उठाकर कार में डालकर ले जाने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
थानाभवन थाने पर एक सप्ताह पूर्व बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने शिकायती पत्र देते हुए कहा था कि कस्बे के बाजार से कार सवार कुछ गोतस्कर एक गोवंश को उठाकर ले गए। थानाभवन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस बीते बृहस्पतिवार की रात्रि चेकिंग के दौरान जब मुल्लापुर मार्ग पर पहुंची, वहीं सड़क किनारे एक इको कार खड़ी थी, जिसके पास कुछ लोग एक गोवंश को बांधकर काटने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को दबोच लिया। कटान के लिए लाए गए गोवंश को पुलिस ने जिंदा बचाया। मौके से चार आरोपी फरार हो गए थे। आरोपियों की पहचान के बाद धरपकड़ की गई, जिसमें दो आरोपी मुस्तकीम व आसिफ निवासी मोहल्ला सैय्यादान थानाभवन को नगर से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।