फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arrangements should be maintained at Anganwadi centers

आंगनबाड़ी केंद्रों पर दुरुस्त हों व्यवस्थाएं

Fri, 01 Jan 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Arrangements should be maintained at Anganwadi centers
शामली कलक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक को संबोधित करतीं डीएम - फोटो : SHAMLI
शामली। पोषण समिति की बैठक में डीएम जसजीत कौर ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। शासकीय भवनों में चल रहे केंद्रों पर बच्चों के लिए कुर्सी एवं मेज उपलब्ध कराने को कहा गया। राशन से वंचित रह गए लाभार्थियों के लिए मांग शासन को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम को जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अतिकुपोषित श्रेणी के 977 बच्चों में से 413 तथा कुपोषित श्रेणी के चिह्नित 3849 बच्चों में से 1036 के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। 4826 कुपोषित बच्चों के परिवारों को शौचालय, राशन कार्ड व मनरेगा जॉब कार्ड की सुविधा दी गई है। जिले के 35 गांवों को सुपोषित किया जा चुका है। 10 गांवों को मार्च 2021 तक सुपोषित कर दिया जाएगा। जिले में 12 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण पूर्ण हो गया है। जनपद में छह हजार किशोरियों को सैनेटरी नैपकिन पैड का वितरण करा दिया गया है। सूखा राशन वितरण योजना की समीक्षा में डीएम पाया कि 985 केंद्रों पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गेहूं, चावल और दाल उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन

जिले के 113618 लाभार्थी के सापेक्ष गेहूं और चावल का आवंटन कम हुआ था। इसलिए 32411 लाभार्थी अवशेष रह गए। डीएम ने निदेशक को राशन की मांग के लिए पत्र लिखने के निर्देश दिए। बैठक में पीडी डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी, डीआईओएस सरदार सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रसून राय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed