फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arrangements complete, Kovid Hospital will start soon

व्यवस्थाएं पूरी, जल्द शुरू होगा जिला संयुक्त चिकित्सालय

Sun, 27 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Arrangements complete, Kovid Hospital will start soon
शामली में जिला अस्पताल का निरीक्षण करते गन्ना मंत्री सुरेश राणा और डीएम जसजीत कौर। - फोटो : SHAMLI
व्यवस्थाएं पूरी, जल्द शुरू होगा कोविड अस्पताल
विज्ञापन

शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में बनाए गए कोविड एल-1 व एल-2 अस्पताल में लगभग सभी व्यवस्थाएं पूरी हो गई हैं। इस अस्पताल की जल्द ही शुरुआत कर दी जाएगी। शनिवार को प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सीएम जल्द ही या तो खुद आएंगे या फिर वर्चुअल अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि कुछ व्यवस्थाएं अधूरी रह गईं थी, जिन्हें अब पूरा कर लिया गया है।

शनिवार को प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में बनाए गए कोविड एल-1 और एल-2 अस्पताल में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ऑपरेशन कक्ष, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, पुरुष, महिला शौचालय, कांफ्रेंसिंग हॉल, सीएमओ, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में गन्ना मंत्री ने बताया कि एल-1 व एल-2 चिकित्सालय में महिला एवं पुरुष वार्ड में प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है। चिकित्सकों और स्टाफ की नियुक्ति हो गई है। चिकित्सकों की और संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामली आकर या फिर वर्चअल अस्पताल का उद्घाटन कर सकते हैं। गन्ना मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को क्वालिटी के साथ बहुत तेजी से आगे बढ़ाया है। आजादी के बाद 70 सालों में जहां पूरे प्रदेश के अंदर 12 मेडिकल कालेज स्थापित थे, वहीं वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल में अब तक तीन दर्जन मेडिकल कालेजों पर काम किया है। जनपद स्तर पर लचर स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त किया गया है। इसी का परिणाम है कि जनपद में तमाम सुविधाओं से युक्त जिला चिकित्सालय बनकर तैयार हो गया है, जिसमें एल-1 व एल-2 दोनों में 100-100 बेड की व्यवस्था की गई है। इसमें 54 बेड पर सीधे ऑक्सीजन की और आईसीयू में 14 वेंटिलेटर की व्यवस्था है। इसके अलावा 10.5 करोड़ की लागत से ड्रग वेयर हाउस और आकस्मिक सेवाओं के लिए ट्रामा सेंटर भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी मानकों पर चिकित्सा सुविधाओं में जिला चिकित्सालय मेट्रो सिटी से कम नहीं होगा। इस दौरान डीएम जसजीत कौर, सीएमओ संजय भटनागर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अस्पताल के लिए नियुक्त स्टाफ
चिकित्सक-12
स्टाफ नर्स- 16
लैब टेक्नीशियन- 1
फार्मासिस्ट-4
स्वीपर - 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed