{"_id":"5fcfcffd8ebc3ecfa34113f4","slug":"around-14-places-were-jammed-on-the-highway-in-the-district-shamli-news-mrt5146943108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम रहा जिला, बाजार रोज की तरह खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम रहा जिला, बाजार रोज की तरह खुला
विज्ञापन
शामली अजंत्ता चौक पर धरना प्रदर्शन करते रालोद कार्यकर्ता।
- फोटो : SHAMLI
शामली। किसान संगठनों के भारत बंद के आह्वान पर जिले में करीब 14 जगहों पर जाम लगाया गया, जबकि बाजार पर बंद का असर नजर नहीं आया। दुकानें आम दिनों की तरह खुली, लेकिन खरीदार नहीं पहुंचे। कारोबार सामान्य दिनों के मुकाबले 30 प्रतिशत ही रहा। सड़कों पर वाहन नहीं चलने से सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने सपा, रालोद समेत करीब 100 से ज्यादा नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। रालोद, सपा, कांग्रेस जिलाध्यक्षों और एक पूर्व विधायक को उनके घरों में नजरबंद रखा।
मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे से भाकियू, रालोद, सपा, कांग्रेस, भारतीय किसान संगठन, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन समेत अन्य संगठनों ने जिले में जिले से होकर गुजर रहे तीनों हाईवे पर जाम लगाया। मेरठ-करनाल हाईवे पर शामली में अजंता चौक, सिंभालका, टिटौली, गाड़ीवाला चौक झिंझाना तथा हरियाणा सीमा पर बिड़ौली में जाम रहा। दिल्ली हाईवे पर लिलौन और कांधला, सहारनपुर हाईवे पर हिंड और थानाभवन, पानीपत-खटीमा हाईवे गुरुद्वारा तिराहा और बनत में जाम लगाया गया। इसके अलावा ऊन, भैंसवाल, बनतीखेड़ा मार्ग भी बंद रहा। इस दौरान वाहनों का आवागमन बंद रहा। कुछ हल्के चार पहिया तथा दुपहिया वाहन ही गुजर सके।
पूर्वाह्न 11 बजे से शाम चार बजे तक रोडवेज एवं प्राइवेट बसों का संचालन ठप रहा। पहले से घोषित होने के कारण लोग सफर पर नहीं निकले। पुलिस ने सिंभालका में जाम लगा रहे सपा नेताओं, अजंता चौक पर जाम लगा रहे रालोद नेताओं समेत अन्य संगठनों के 100 से ज्यादा नेताओं को गिरफ्तार कर थानाभवन के अर्पण पब्लिक स्कूल में बनाई गई अस्थाई जेल में भेज दिया। उधर, एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने करीब 86 लोगों के गिरफ्तारी की बात कही है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर डीएम और एसपी शहर कोतवाली में कैंप किए रहे। सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी एवं पूर्व विधायक राव वारिस को उनके आवास पर ही नजरबंद रखा।
विज्ञापन
दोपहर तीन बजे जाम खुलने के बावजूद यातायात सामान्य नहीं हुआ। बाजार में सामान्य दिनों के मुकाबले लगभग 30 प्रतिशत ही खरीदार पहुंचे। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में किसान अपने खेतों में काम करते नजर आए तथा शुगर मिलों में गन्ने की सप्लाई भी हुई। मंडी समिति भी खुली रही, लेकिन गुड़-शक्कर की आवक कम रही।

शामली कोतवाली में रालोद कार्यकर्ताओं की भीड़।- फोटो : SHAMLI