फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Aroma wafts from the ovens... Rajasthan has taken a liking to the taste of Shamli.

Shamli News: भट्ठियों में उठने लगी खुशबू... राजस्थान को भा गया शामली का स्वाद

Thu, 24 Sep 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 24 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Aroma wafts from the ovens... Rajasthan has taken a liking to the taste of Shamli.
जमालपुर में तैयार होता गुड। संवाद
शामली। खांडसारी इकाइयों का पहिया घूमते ही शामली मंडी में नए गुड़ और शक्कर की महक बिखरने लगी है। जिले में तैयार इस देसी स्वाद की महक राजस्थान तक जा पहुंची है। बीकानेर से लेकर कोटपूतली तक शामली के गुड़ और शक्कर की इस समय जबरदस्त मांग है। शुरुआती दौर में ही कोल्हू संचालक किसानों से 380 से 420 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव में गन्ना खरीद रहे हैं, जिससे किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान है।
विज्ञापन


5800 रुपये क्विंटल तक पहुंचे भाव
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद से ही गुड़-खांडसारी इकाइयों की तैयारियां रंग लाने लगी थीं। खांडसारी संचालक गांव-गांव पहुंचकर किसानों से 380 से 420 रुपये प्रति क्विंटल तक गन्ना बुक कर रहे हैं। झिंझाना के जमालपुर, शामली के सिक्का, थानाभवन, जलालाबाद और गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में कोल्हू चालू हो चुके हैं। जमालपुर के धन्ना कोल्हू मालिक के अनुसार मंडी में नया गुड़ 5000 से 5500 रुपये और शक्कर 5500 से 5800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में बिक रही है।
विज्ञापन


मंडी में 150 क्विंटल आवक, पिछले साल से बेहतर दाम
शामली मंडी के कारोबारी राजीव संगल ने बताया कि मंडी में रोज़ाना करीब 150 क्विंटल गुड़-शक्कर की आवक शुरू हो गई है। बीकानेर और कोटपूतली समेत राजस्थान के कई शहरों में शामली का गुड़-शक्कर बेहद पसंद किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि इस बार शुरुआती दौर में ही पिछले साल की तुलना में बेहतर भाव मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 अक्तूबर से पकड़ेगी रफ्तार
काबड़ौत के कोल्हू मालिक ज्ञानेश्वर कुमार और भैंसवाल निवासी हासिम ने बताया कि एक अक्तूबर से जिले की अधिकतर गुड़-खांडसारी इकाइयां पूरी क्षमता के साथ चलने लगेंगी, जिससे आवक और कारोबार दोनों में बड़ा उछाल आएगा।

जमालपुर में तैयार होता गुड। संवाद

जमालपुर में तैयार होता गुड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed