फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Armaan immersed in storm, rain, heavy loss

आंधी-बारिश में डूबे अरमान, हुआ भारी नुकसान

Mon, 04 May 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Armaan immersed in storm, rain, heavy loss
थानाभवन में गीले हुए गेहूं को सूखता किसान। - फोटो : SHAMLI
शामली/थानाभवन/कांधला। रविवार रात में आंधी के साथ आई बारिश ने किसान और बागवानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बाग ठेकेदारों ने आम के बाग 40 से 50 फीसदी तक फसल को नुकसान होना बताया है। वहीं गेहूं के काला पड़ने से खराब होने की आशंका जताई है। इस समय आम के बागों में बोर से फल बनना शुरू हो गया है। रात के समय आंधी आई तो बागों से आम झड़कर नीचे गिर गया। बाग ठेकेदारों का कहना है कि आंधी से हुए नुकसान के बाद उन्हें बचत होना तो दूर इस बार जितने में बाग लिया है, वही पूरे करने मुश्किल हो जाएंगे। बाग की लागत भी नहीं निकल पाएगी। उधर बारिश होने से गेहूं की कटाई का काम एक बार फिर थम गया है। किसानों का कहना है कि बारिश के चलते गेहूं के खराब होने का खतरा बन गया है।
विज्ञापन

ये बोले किसान और बाग ठेकेदार
मैंने ढाई लाख रुपये का इस साल आम का बाग लिया है। रात की बारिश ने बाग को करीब एक लाख रुपये के घाटे में पहुंचा दिया है। अब बाग में आधा भी फल नहीं बचा। - अनीस बाग ठेकेदार।
विज्ञापन

मेरे बेटे ने साढ़े छह लाख रुपये के तीन बाग लिए हैं। आज की तारीख में तीनों बाग करीब तीन लाख रुपये के नुकसान में चले गए हैं। इस साल पैसे पूरे हो जाएं वह भी गनीमत है। - अख्तर, बाग ठेकेदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 10 दिन से चार बीघा खेत में गेहूं कटे हुए हैं, जबकि इतने ही अभी खेत में खड़े हैं। जब भी अब गेहूं काटने की कोशिश करते हैं, तभी बारिश आ जाती है। इस बार कटे हुए गेहूं में काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। - तहसीन, किसान।
करीब साढे़ नौ लाख रुपये का आडू का बाग लिया है। लॉकडाउन के चलते पहले ही फसल की मंदी चल रही है। अब ऊपर से मौसम समय की मार बारिश और आंधी के कारण बाग में करीब ढाई लाख का नुकसान है। - वसीम, बाग ठेकेदार।
करीब 130 बीघा का आम का बाग 30 लाख रुपये में लिया है। इससे पूर्व में आंधी ने आम के फल से पूर्व आने वाले बोर को नुकसान हुआ था। अब आई आंधी से लगने वाला फल भी नष्ट हो गया। - सलीम, बाग ठेकेदार।

खेत में कटे गेहूं के भीग जाने के कारण उन्हें नुकसान हुआ है। अब जो अनाज भीग गया है, उसके काला पड़ने की आशंका बन गई है। काला पड़ने के बाद अनाज की कोई कीमत न होने के साथ खाने का स्वाद भी नष्ट हो जाता है। - सतपाल सैनी, गांव अट्टा किसान।

कांधला में बरसात से खराब हुए आडू।

कांधला में बरसात से खराब हुए आडू।- फोटो : SHAMLI

कांधला में बरसात नष्ट हुई गेहूं की फसल।

कांधला में बरसात नष्ट हुई गेहूं की फसल।- फोटो : SHAMLI

शमाली में बरसात से गेहूं की फसल में भरा पानी।

शमाली में बरसात से गेहूं की फसल में भरा पानी।- फोटो : SHAMLI

शमाली में बरसात से आलू की फसल में भरा पानी।

शमाली में बरसात से आलू की फसल में भरा पानी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed