फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arju of Shamli ran the fastest in 600 meters, Tania of Saharanpur ran the fastest in 200 meters

Shamli News: 600 मीटर में शामली की आरजू, 200 मीटर में सहारनपुर की तानिया सबसे तेज दौड़ी

Sun, 18 Aug 2024 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Arju of Shamli ran the fastest in 600 meters, Tania of Saharanpur ran the fastest in 200 meters
शामली। सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर स्कूल में प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 15 जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में दम दिखाया। दौड़ में शामली की आरजू व सहारनपुर की तानिया ने बाजी मारी। गोला फेंक, लंबीकूद, कबड्डी और अन्य प्रतियोगिताएं जारी रहीं।
विज्ञापन

शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर स्कूल में दो दिवसीय 36वीं प्रांतीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सहारनपुर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, मुरादाबाद, बुलंदशहर, संभल सहित 15 जिलों के लगभग 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रांतीय संगठन मंत्री प्रदीप कुमार, क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रमुख शिवकुमार, प्रांतीय प्रतिनिधि राज सिंह शर्मा संभाग निरीक्षक योगेश त्यागी ने किया। प्रांतीय संगठन मंत्री ने कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने से शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन में रहने की समझ आती है।
विज्ञापन

पहले दिन 100 मीटर दौड़ में कनिका चौहान बिजनौर प्रथम, सहारनपुर की तानिया दूसरे, मुरादाबाद की नैना तृतीय पर रही। 200 मीटर दौड़ में तानिया सहारनपुर प्रथम, प्रिया बुलंदशहर द्वितीय, माही संभल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में निशा प्रथम, नैना मुरादाबाद द्वितीय, हर्षिता सहारनपुर तृतीय रही। 600 मीटर दौड़ में आरजू शामली प्रथम, अंशिका गाजियाबाद द्वितीय, कृतिका संभल तृतीय रही। 100 मीटर दौड़ में वीर मुरादाबाद प्रथम, जयप्रसाद बुलंदशहर द्वितीय, आदित्य कुमार सहारनपुर तृतीय रहा। 200 मीटर दौड़ में रोहित मुरादाबाद प्रथम, गौरव गाजियाबाद द्वितीय, अमित कुमार संभल तृतीया रहा। इसके साथ ही लंबीकूृद और गोला फेंक प्रतियोगिता जारी रही। इस अवसर स्कूल अध्यक्ष चंद्रदेव उपाध्यक्ष, चंचल गोयल प्रबंधक, गुलशन राय संगल कोषाध्यक्ष, दीपक गुप्ता, आनंद प्रसाद शर्मा, प्रधानाचार्य संजय सैनी, रविंद्र कुमार, शिवकुमार धीमान, रवि कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed