फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ardhsanikbalo ne paidal maarch kiya

अर्द्धसैनिक बलों ने पैदल मार्च किया  

Mon, 18 Mar 2019 11:09 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Mon, 18 Mar 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
ardhsanikbalo ne paidal maarch kiya
file - फोटो : amarujala
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ क्षेत्र के गांवों में पैदल मार्च किया। सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी ने एसआई भूपेंद्र सिंह कर्दम और अर्द्धसैनिक बलों के साथ क्षेत्र के गांव पजोखरा, खंद्रावली, जसाला, गढ़ी दौलत, गंगेरू, इस्सोपुरटील, डुंडूखेड़ा, खेड़ा कुरतान सहित कई गांवों में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने जहां लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया, वहीं लोगों ने लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। थाना  प्रभारी ने इस दौरान बूथों का निरीक्षण करने के साथ ही संदिग्ध लोगों की चेकिंग चेकिंग की। उन्होंने खुराफाती लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उधर, सोमवार को कस्बे में आईटीबीपी के जवानों के साथ रेलवे रोड, स्टेट बैंक, माता मंदिर, पंजाब नेशनल बैंक, मोहल्ला सरावज्ञान, मोहल्ला खैल, डिग्री कॉलेज रोड, कैराना बस स्टैंड के साथ नगर के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का निडरता के साथ प्रयोग करे। यदि कोई डराता या धमकाता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को  दें। चुनाव के दौरान यदि कोई भी हठधर्मिता या उपद्रव कराता हुआ पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed