फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Appeal to phase out the use of coal as fuel

Shamli News: ईंधन के रूप में कोयले का इस्तेमाल चरणबद्घ तरीके से बंद करने की अपील

Tue, 24 Jan 2023 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Appeal to phase out the use of coal as fuel
- ईंट भट्ठा संचालकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला ईंट निर्माता समिति का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सांसद प्रदीप चौधरी से मिला और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र चौधरी के नाम ज्ञापन उन्हें सौंपा। ईंट भट्ठा संचालकों ने ईंधन के रूप में कोयले के इस्तेमाल पर तत्काल रोक की बजाय इसे चरणबद्घ तरीके से बंद करने की अपील की।

समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक ने कहा कि 2017 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर संचालकों ने अपने भट्ठों को जिगजैग तकनीक में परिवर्तित कराया था। जिसमें करीब 50 लाख का खर्च आया था। धन के अभाव में ज्यादातर भट्ठा संचालकों को अपना उद्योग बंद करना पड़ा था। अब कोयले के ईंधन के रूप में इस्तेमाल पर रोक से लगभग सभी भट्ठे बंद हो जाएंगे। जिससे हजारों मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे। मध्यम वर्ग पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। ईंट महंगी होने पर मकान का निर्माण मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कोयले का इस्तेमाल तत्काल बंद न किया जाए। इसे चरणबद्घ तरीके से कम किया जाए। इस मौके पर महामंत्री सुनील गोयल, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, डॉ. योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed