फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Appeal to celebrate the festival with peace and harmony in the meeting

Shamli News: बैठक में शांति, सौहार्द से त्योहार मनाएं जाने की अपील

Sun, 25 Jun 2023 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Appeal to celebrate the festival with peace and harmony in the meeting
शामली। शहर कोतवाली में ईद उल अजहा और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में धर्म गुरु, डीजे संचालक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। शनिवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम उद्भव त्रिपाठी व सीओ सिटी बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने कहा कि ईद उल अजहा का त्योहार शांति व सौहार्द के साथ मनाएं। अगले महीनेे सावन माह में कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। सभी धर्मों व वर्गों के लोगों को आपस में मिलजुलकर शांति व सौहार्दपूर्व वातारण में कांवड़ यात्रा को संपन्न कराने में सहयोग करना है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर मीट की दुकानें बंद रहेंगी। कांवड़ मार्ग पर कोई ठेला आदि लगाकर अतिक्रमण नहीं करेगा। शहर में प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि ईद उल अजहा और कांवड़ यात्रा के दौरान अगर किसी ने शांति भंग करने की या खुरापात करने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed