{"_id":"6164842c8ebc3ea661105907","slug":"antyodaya-card-holders-got-support-of-ayushman-shamli-news-mrt5602643143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतोदय कार्ड धारकों को मिला आयुष्मान का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतोदय कार्ड धारकों को मिला आयुष्मान का साथ
विज्ञापन
कैराना सीएचसी पर लाभार्थियो को आयुष्मान कार्ड वितरित करते भाजपा नेता अनिल चौहान
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंत्योदय कार्ड धारकों को मिला आयुष्मान का साथ
शामली/ कैराना/ कांधला। मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। शामली, ऊन, कांधला और कैराना सीएचसी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शामली में कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम जसजीत कौर ने फीता काटकर किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि योजना के अंतर्गत 5 लाख तक का इलाज करा सकते हैं। सभी अंत्योदय कार्ड धारकों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले में 14765 परिवार अन्त्योदय कार्ड धारक (गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार) है। इन सभी को 5 लाख रुपये का प्रति वर्ष निशुल्क इलाज प्राइवेट / राजकीय चिकित्सालयों में दिया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना में गंगा अमृत अस्पताल, ग्लोबल शांति केयर, अग्रवाल नर्सिंग होम, संजीवनी अस्पताल, किरण नेत्रालय, श्रृष्ठि चिकित्सालय और गैटवेल चिकित्सालय सूचीबद्घ हैं।
उन्होंने बताया कि कैराना में 125, शामली में 32, ऊन में 45, कांधला में 38 एवं कुडाना में 35 अंत्योदय कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्डों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. जगमोहन, डीआईयू टीम और सभी आरोग्य मित्र उपस्थित रहे। कैराना में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान ने 25 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार ने बताया कि आयुष्मान योजना के लाभार्थी मेरठ या अन्य बडे़ शहरों के बड़े अस्पतालों में आसानी से बीमारियों का इलाज करा सकते हैं। जिनको 5 लाख रुपये तक का इलाज फ्री मिलेगा।
विज्ञापन
इस दौरान अंत्योदय योजना के लाभार्थी आयुष्मान कार्ड पाकर खुश नजर आए। कांधला में मुख्य अतिथि रहे एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह ने आयुष्मान कार्ड वितरित किए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामबीर सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से अंत्योदय राशन कार्ड धारकों आयुष्मान कार्ड पूरे प्रदेश में वितरित कराए जा रहे हैं। इस दौरान नरेश सैनी, संजय मित्तल, नीरज मलिक, डॉ. रश्मि कांत जैन, डॉ. अमरीश, मोहम्मद तौहिद, पवन जैन आदि उपस्थित रहे।

कैराना सीएचसी पर लाभार्थियो को आयुष्मान कार्ड वितरित करते भाजपा नेता अनिल चौहान- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों को आयुष्म?- फोटो : SHAMLI