{"_id":"62683a459e14b747087799f6","slug":"anti-romeo-team-launched-checking-campaign-shamli-news-mrt586181391","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रोमियो टीम ने चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी रोमियो टीम ने चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना/गढ़ीपुख्ता। शहर में एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीम ने मंगलवार सुबह स्कूल कॉलेजों के आसपास चेकिंग अभियान चलाया।
टीम ने स्कूल, कॉलेज वीवी डिग्री कॉलेज, आरके डिग्री कॉलेज, हिंदू कन्या इंटर कालेज, हनुमानधाम के आसपास चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने यह अभियान कॉलेज खुलने व छुट्टी के समय चलाया। इस दौरान जो भी युवक सड़क पर या कॉलेजों के आसपास बेवजह घूमते हुए पाए गए, उन्हें पकड़ा और पूछताछ की। इसके बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
उधर, कैराना में एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम ने छात्राओं से बात कर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कोई भी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर मदद लेने की अपील की गई। उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक किया और निडर होकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
उधर, गढ़ीपुख्ता में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो स्क्वॉड ने नगर के स्कूल-कालेजों व बस स्टैंड, मुख्य बाजार, धर्मस्थलों के आसपास अभियान चलाया। टीम ने स्कूल में पहुंचने वाली छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्या जानी। टीम ने मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया।