फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anti-rabies voice found less than required

जरूरत से कम मिली एंटी रेबीज की वॉयल

Tue, 29 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Anti-rabies voice found less than required
जरूरत से कम मिली एंटी रेबीज की वॉयल
विज्ञापन

शामली। जिले में एक माह से अधिक समय से एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं थे, जिस कारण कुत्ते और बंदर काटने से घायल लोगों को अस्पतालों में उपचार नहीं मिल रहा था। सोमवार लखनऊ से जिला स्वास्थ्य विभाग को मात्र 100 वॉयल एंटी रेबीज की मिली है। एक वॉयल में पांच लोगों को इंजेक्शन लगाया जाता है। इनमें से 20 वॉयल सीएचसी शामली को दी गई है।
सीएचसी में नगर क्षेत्र के रहने वाले करीब 10 लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए, जबकि आधार कार्ड न होने और नगर क्षेत्र से बाहर के लोगों को यह कहकर कि अपने ब्लाक क्षेत्र की सीएचसी पर लगवाने की बात कहकर वापस भेज दिया गया। शहर के नौकुआं रोड निवासी वृद्धा रूपमती ने बताया कि उसे पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को बंदर ने काट लिया था। वह अगले दिन इंजेक्शन लगवाने आई थी। उस दिन इंजेक्शन न होना कहकर वापस भेज दिया था। ब्लाक रोड निवासी सीमा ने बताया कि उसके बेटे को कुत्ते ने काट लिया था। उसके पास आधार कार्ड लाने पर ही इंजेक्शन लगाने की बात कही है। इसी तरह नगर क्षेत्र से बाहर के कई लोगों को इंजेक्शन नहीं लगाए गए। चिकित्साधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि उन्हें मात्र 20 वॉयल ही मिली है। जिले में ब्लाकवार एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाने की व्यवस्था बनाई गई है। इसलिए आधार कार्ड देखा जाता है।
विज्ञापन

दो माह से नहीं इंजेक्शन
सीएचसी कैराना पर रोजाना 30 से 40 मरीज कुत्ते काटने से बचाव के लिए एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाने पहुंचते हैं, लेकिन इंजेक्शन उपलब्ध न होने के कारण लौट जाते हैं। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि करीब दो माह से एंटी रेबीज के इंजेक्शन नहीं है। कई बार डिमांड भेजी जा चुकी है। अभी तक इंजेक्शन नहीं पहुंचे है। उधर, थानाभवन सीएचसी पर सप्ताह में मंगलवार व शुक्रवार को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए जाने की व्यवस्था है। इन दो दिन में करीब 125 लोग इंजेक्शन लगवाने आते थे। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. कांति प्रसाद ने बताया कि करीब दो माह से एंटी रेबीज की वॉयल नहीं मिली है। तीन बाद डिमांड भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट
जिले को फिलहाल एंटी रेबीज की 100 वॉयल ही मिली है, जबकि डिमांड 500 वॉयल की भेजी गई है। इनमें 20 वॉयल सीएचसी शामली भेज दी गई है। बाकी सीएचसी पर भी वॉयल भिजवा दी गई है। - डा. संजय भटनागर, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed