फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Answer boards of UP board reached the district

यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जनपद में पहुंची उत्तर पुस्तिकाएं

Sun, 19 Jan 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Answer boards of UP board reached the district
शामली आरके इन्टर कॉलिज में कापियां उतराते कर्मचारी। - फोटो : SHAMLI
शामली। अगले महीने होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाएं शामली पहुंच गई हैं। आरके इंटर कालेज शामली में बनाए गए वाटरप्रूफ कोठार में उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखा गया है। परीक्षा केंद्रों को डिमांड के अनुसार यहीं से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं अगले महीने 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। जनपद में उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए आरके इंटर कालेज शामली में वाटरप्रूफ कोठार (कक्ष) बनाया गया है। रविवार दोपहर को ट्रक द्वारा बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं जनपद में पहुंच गई है। आरके इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं आ गई हैं और उन्हें कोठार में सुरक्षित रखवा दिया है। जनपद के लिए हाईस्कूल की 70973 अ और 28389 ब उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची हैं, जबकि इंटर की 52293 अ और 15628 ब उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची है। प्रधानाचार्य ने बताया कि डीआईओएस द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों से उत्तर पुस्तिकाओं की डिमांड ली जाएगी। उसके बाद यहीं से सभी केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

कोठार में कीटनाशक दवा डाली
आरके इंटर कालेज शामली में कोठार को वारटप्रूफ के अलावा उत्तर पुस्तिकाओं को दीमक आदि से बचाने के लिए कीटनाशक दवा गेमक्सीन डाली गई है। इसके साथ ही खिड़की आदि को सील कर दिया गया है। सुरक्षा के लिए कोठार पर 24 घंटे कालेज के कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी गई है।

शामली आरके इंटर कालेज में कोठार में कॉपियां रखते कर्मचारी।

शामली आरके इंटर कालेज में कोठार में कॉपियां रखते कर्मचारी। - फोटो : SHAMLI

शामली आरके इंटर कालेज में ठेले पर रखकर कापियां ले जाता कर्मचारी।

शामली आरके इंटर कालेज में ठेले पर रखकर कापियां ले जाता कर्मचारी। - फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed