फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Another train started from Delhi to Shamli

दिल्ली से शामली के लिए एक और ट्रेन चालू हुई

Wed, 10 Aug 2022 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Another train started from Delhi to Shamli
दिल्ली से शामली के लिए एक और ट्रेन हुई चालू
विज्ञापन

शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ट्रेनों के संचालन की हरी झंडी मिलने से यूपी रोडवेज की बसों में रक्षाबंधन के मौके पर भीड़ कम होगी। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने मंगलवार को एक और पैसेंजर ट्रेन का संचालन दिल्ली से शामली तक शुरू कर दिया। बुधवार को भी इस रेल मार्ग पर दो ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।

उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान, शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली से चलकर शामली तक संचालन की अनुमति दी गई है। यह पैसेंजर ट्रेन मंगलवार रात 9 बजे दिल्ली से शामली के लिए रवाना हुई है। इस पैसेंजेर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय 12:10 बजे का है। बुधवार को पैसेंजर ट्रेन शामली से 4:20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। सुबह यह ट्रेन शामली से दिल्ली 7:55 बजे पहुंचेगी। दिल्ली से शामली तक दूसरी पैसेंजर ट्रेन दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 4:35 बजे दिल्ली से चलकर शामली सुबह 7:35 बजे पहुंचेगी। शामली रेलवे स्टेशन से सुबह 9:55 बजे यह पैसेंजर ट्रेन बजे चलकर दोपहर 1:25 बजे पहुंचेगी। पैसेंजर ट्रेन दिल्ली से चलकर बागपत जिले के कासिमपुर खेड़ी तक आएगी। वहां शाम को दिल्ली के लिए रवाना होगी। बुधवार को दिल्ली से शामली और शामली से दिल्ली के लिए दो ट्रेनों के अप और डाउन के संचालन की अनुमति से सवारियों के आवागमन की सुविधा मिलेगी। इन ट्रेनों के संचालन से दिल्ली-शामली-सहारनपुर आने-जाने वाली सवारियों की भीड़ कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed