{"_id":"6a9c6bc38ae2def93d0796cb","slug":"another-threat-in-the-name-of-satyam-we-will-do-such-a-thing-that-you-will-not-even-be-able-to-imagine-shamli-news-c-26-1-sal1002-173391-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सत्यम के नाम से फिर धमकी, ऐसा हश्र करेंगे, सोच भी नहीं पाओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सत्यम के नाम से फिर धमकी, ऐसा हश्र करेंगे, सोच भी नहीं पाओगे
Sun, 06 Sep 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
अंकित हत्याकांड...सत्यम के नाम से इंस्टा पर डाली गई पोस्ट।
शामली। अंकित हत्याकांड में एक लाख रुपये के इनामी वांछित शार्प शूटर करनाल निवासी सत्यम के नाम से लगातार धमकी भरे वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। लगातार तीसरे दिन शनिवार को सत्यम-4 कादियान के नाम से बनाई गई आईडी से वीडियो शेयर लिखा है आज सब भाई रात 12 बजे तैयार रहना। कुछ बड़ा होने वाला है। ऐसा हश्र करेंगे कि तुम कभी सोच भी नहीं पाओगे। आज रात बहुत बड़ी चीज दिखाऊंगा। जय बाबाजी
एक अन्य वीडियो में कहा गया कि हम वह आदमी नहीं हैं कि किसी ने थप्पड़ मार दिया और पिट-पिटाकर घर बैठ गए। हम रोटी नहीं खा सकते भाई। जब तक बदला नहीं लेंगे, चैन से नहीं बैठेंगे। जिस दिन खरोंच भी आ गई, उस दिन घर में जाकर मारेंगे। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना चल रहा है।
शुक्रवार शाम छह बजे सत्यम के नाम से बनाई गई आईडी को अपडेट भी किया गया। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना लगाकर कहा गया कि अभी हम सुधरे हैं, जल्द सबक सिखाएंगे। तीसरे वीडियो में कहा गया कि असलहा और बारूद से गाड़ी भरी पड़ी है, जहां कहोगे वहां गोली चलवा दूंगा। हमारे नाम पर वीडियो डाल रहे हैं तो स्टोरी लगा रहा हूं सामान की। अब पीछे नहीं हटेंगे। दिमाग हट गया तो वह हश्र करेंगे, जो सोच भी नहीं सकेंगे। शनिवार दोपहर बाद तीन बजे डाली गई पोस्ट में लिखा पुलिस आई थी घर पर, समय जंगल है, समय अपनी ताक में है, यहां बचेगा वहीं, जिसका अपनी ताकत है।
विज्ञापन
बीते दिवस भी इंस्टा पर दी थी धमकी
सत्यम के नाम से बनाई गई आईडी पर शुक्रवार को भी वीडियो वायरल कर धमकी दी गई थी। इसमें कहा गया था कि अब घर के बाहर 400 गोलियां चलाई जाएंगी। हालांकि, इस धमकी के बाद पुलिस ने अंकित के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, पुलिसकर्मियों को भी हथियारों के साथ लैस रहने को कहा गया है। एसपी एनपी सिंह के अनुसार सभी वीडियो और सत्यम की आईडी की जांच की जा रही है। वीडियो डालने वाले गोगी गिरोह से जुड़े सदस्य हैं या फिर कोई और, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
हत्याकांड के बाद पानीपत पहुंचे थे आरोपी
पुलिस के अनुसार जांच में पता चला है कि अंकित की हत्या के बाद शूटर पानीपत में अपने किसी रिश्तेदार के यहां पहुंचे थे। हालांकि, कुछ देर बाद ही वहां से चले गए थे। पुलिस रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जिस-जिसकी भूमिका सामने आएगी, उस पर शिकंजा कसा जाएगा।
अब तक 20 से अधिक आईडी आ चुकी सामने
एसपी एनपी सिंह के अनुसार सत्यम के नाम की आईडी से धमकी भरे वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। अब तक 20 आईडी सामने आ चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। फर्जी वीडियो वायरल करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। लोगों से अपील है कि वे इस तरह के फर्जी वीडियो वायरल न करें।