फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Another husband murdered: In Shamli, wife along with her lover slit his throat, brother-in-law also helped

एक और पति की हत्या: शामली में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर काट दिया गला, साले ने भी दिया साथ, तीनों गिरफ्तार

Sun, 10 Aug 2025 11:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 10 Aug 2025 11:31 PM IST
सार

Shamli News: मोहल्ला खैल खालापार निवासी असलम का शव रविवार सुबह कांधला मार्ग स्थित आम के बाग में मिला। शाम को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए पत्नी व उसके प्रेमी व असलम के साले को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
Another husband murdered: In Shamli, wife along with her lover slit his throat, brother-in-law also helped
असलम की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैराना कोतवाली क्षेत्र में कांधला मार्ग स्थित बाग में असलम (32) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह आम के बाग में उसका शव मिला। पुलिस ने 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और साले को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर पत्नी ने अपने प्रेमी व भाई के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छुरा और घटना में प्रयुक्त टैंपो बरामद किया है।
विज्ञापन

 

Another husband murdered: In Shamli, wife along with her lover slit his throat, brother-in-law also helped
हत्यारोपी पत्नी, प्रेमी और साला। - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह करीब सवा नौ बजे कांधला मार्ग पर स्थित नसीम कुरैशी के आम के बाग में सड़क किनारे युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ कैराना श्याम सिंह पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की छुरे से गला रेतकर हत्या की गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Another husband murdered: In Shamli, wife along with her lover slit his throat, brother-in-law also helped
विलाप करते असलम के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी। युवक के पिता आबिद ने शव की पहचान अपने पुत्र असलम निवासी मोहल्ला खैल खालापार के रूप में की। पिता की तरफ से कैराना कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया। 
 
विज्ञापन

आबिद ने बताया कि असलम कांधला में कैराना बस स्टैंड के निकट इरफान की बिरयानी की दुकान पर नौकरी करता था। वह शनिवार शाम चार बजे घर से गया था। इसके बाद नहीं लौटा था। एसपी ने इस घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया था।
 

एसपी रामसेवक गौतम ने देर रात पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि इस घटना में मृतक की पत्नी आसमीन, उसके प्रेमी इंतजार निवासी मोहल्ला ईदगाह के पास कांधला और साला हारुन निवासी गांव फतेहपुर पुट्टी थाना बिनौली जनपद बागपत को गिरफ्तार किया गया है। 
 

एसपी के मुताबिक असलम को अपनी पत्नी व इंतजार के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई थी, जिसका वह विरोध करता था। असलम ने आसमीन से प्रेम विवाह किया था, तभी से साला हारुन उससे नाराज था। तीनों ने मिलकर असलम की हत्या की योजना बनाई और टेंपो से बाग में ले जाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। पत्नी हत्या के षड़यंत्र में शामिल रही है। एसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed