फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Annual toll facility will be available from August 15, 200 trips for Rs 3000

Shamli News: 15 अगस्त से मिलेगी सालाना टोल की सुविधा, 3000 रुपये में 200 ट्रिप

Thu, 14 Aug 2025 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Annual toll facility will be available from August 15, 200 trips for Rs 3000
जलालाबाद। केंद्र सरकार 15 अगस्त से निजी वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत लेकर आ रही है। अब सिर्फ 3000 रुपये में सालभर के लिए फास्टैग आधारित वार्षिक टोल पास मिलेगा, जिसके तहत नेशनल हाईवे और नेशनल एक्सप्रेसवे के चुनिंदा टोल प्लाजा से 200 ट्रिप की सुविधा मिलेगी। यह योजना खासतौर पर कार, जीप और वैन जैसे निजी वाहनों के लिए है। शामली में 15 अगस्त से योजना शुरू होगी।
विज्ञापन

फास्टैग वार्षिक पास केवल उसी वाहन पर मान्य होगा, जिसके नाम पर इसे लिया गया है, और वाहन के आगे के शीशे पर फास्टैग लगाना अनिवार्य होगा। पास लेने के बाद टोल प्लाजा पर अलग से भुगतान नहीं करना होगा, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। उदाहरण के लिए, दभेड़ी टोल प्लाजा पर फिलहाल एक ट्रिप का शुल्क 155 रुपये है, जबकि इस पास से हर ट्रिप का औसत खर्च सिर्फ 15 रुपये पड़ेगा।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दभेड़ी टोल प्लाजा पर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। असिस्टेंट मैनेजर हिमांशु शर्मा ने बताया कि सुविधा 14 अगस्त की रात 12 बजे से लागू हो जाएगी। व्यावसायिक वाहनों पर यह योजना लागू नहीं होगी। फास्टैग न लगाने वाले वाहनों पर पेनल्टी और ब्लैक लिस्टिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed