फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Announcement made in the villages of the accused outside the district

जिला बदर अभियुक्तों के गांवों में कराई मुनादी

Tue, 11 Jan 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Announcement made in the villages of the accused outside the district
चौसाना क्षेत्र के गांव मन्ना माजरा में मुनादी कराती पुलिस। - फोटो : SHAMLI
जिला बदर अभियुक्तों के गांवों में कराई मुनादी
विज्ञापन

शामली/ कैराना/चौसाना। आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के मद्देनजर जनपद में पुलिस ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए 10 अभियुक्तों को जिला बदर किया गया है। पुलिस ने जिला बदर अभियुक्तों के गांवों और मोहल्लों में मुनादी करा लोगों को जानकारी दी।

मंगलवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए असामाजिक तत्वों को चिह्नित किया गया और गुंडा एक्ट में निरुद्ध कर 10 अभियुक्तों को छह माह के लिए जिला बदर कराने की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने जिला बदर अभियुक्तों के गांवों और मोहल्लों में जाकर मुनादी कराई और ग्रामीणों को उनके जिला बदर होने की जानकारी देते हुए कहा गया कि अगर वे गांव, मोहल्ले या जिले में कहीं दिखाई दें तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए। जिला बदर किए गए अभियुक्तों में जुबेर व सुहेल निवासी मोहल्ला काजीवाड़ा शामली, शराफत व रिफाकत निवासी भैंसानी, थाना थानाभवन, सोनू उर्फ सावेज निवासी बल्ला माजरा चौकी चौसाना थाना झिंझाना, फरमान उर्फ काला व यामीन निवासी गांव बसेड़ा थाना कैराना, शेरखान निवासी मोहल्ला इमामबाड़ा थाना कैराना, तालिब व मेहराज निवासी गांव अंबेहटा चौकी ऊन थाना झिंझाना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed