फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ankit became the divisional president and Alok Jain became the district president

Shamli News: अंकित बने मंडलाध्यक्ष व आलोक जैन जिला अध्यक्ष

Thu, 21 Aug 2025 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Ankit became the divisional president and Alok Jain became the district president
लघु उद्योग भारती के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल ।
लघु उद्योग भारती ने की नई नियुक्तियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। लघु उद्योग भारती प्रदेश संगठन ने नई टीम की घोषणा कर दी है। संगठन द्वारा अंकित गोयल को सहारनपुर मंडल का मंडलाध्यक्ष और आलोक जैन को शामली का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि प्रदेश स्तर पर संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं। इसके तहत प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने अनुपम गुप्ता को पश्चिम उत्तर प्रदेश संभाग का महासचिव, अंकित गोयल को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली तीनों जनपदों का मंडलाध्यक्ष तथा आलोक जैन को शामली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन

अंकित गोयल ने कहा कि संगठन ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। आने वाले समय में संगठन को और अधिक सक्रिय किया जाएगा तथा सहारनपुर मंडल में नए सदस्यों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में लघु उद्योग भारती पूरे देश के 570 जनपदों और उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 65 हजार से अधिक सदस्यों के साथ सक्रिय है। संगठन के प्रदेश संयुक्त महामंत्री राकेश गर्ग को प्रदेश सरकार द्वारा लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष (राज्यमंत्री) भी बनाया गया है, जिनके मार्गदर्शन में उद्यमियों के हित में लगातार काम किए जा रहे हैं।
अंकित गोयल और आलोक जैन की नियुक्ति पर शामली के उद्यमियों ने शुभकामनाएं दीं।

लघु उद्योग भारती के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल ।

लघु उद्योग भारती के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed