Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ankit Balyan Murder Case: Court Orders Bulletproof Jackets and Shackles for Accused

अंकित हत्याकांड: फर्जी एनकाउंटर का डर, आरोपियों को बुलेटप्रूफ जैकेट और बेड़ियां पहनाकर लाएगी पुलिस

Sat, 07 Nov 2026 04:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Nov 2026 04:55 PM IST
सार

अंकित बालियान हत्याकांड की साजिश के आरोपी योगेश और दीपक ने यूपी पुलिस से फर्जी एनकाउंटर की आशंका जताई। पटियाला हाउस कोर्ट ने सुरक्षा के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Ankit Balyan Murder Case: Court Orders Bulletproof Jackets and Shackles for Accused
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की साजिश के आरोपी योगेश उर्फ टुंडा और दीपक उर्फ तीतर ने उत्तर प्रदेश पुलिस से फर्जी मुठभेड़ में मारे जाने की आशंका जताई है। दोनों तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर दाखिल आवेदन पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्देश दिया है कि कैराना न्यायालय में पेशी के लिए लाते समय उन्हें बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाई जाए और हाथों में हथकड़ी व पैरों में बेड़ियां लगाई जाएं।
विज्ञापन

तिहाड़ जेल से कैराना न्यायालय लाए जाएंगे आरोपी

गांव बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या की साजिश के आरोपी योगेश उर्फ टुंडा और दीपक उर्फ तीतर अन्य मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। अंकित हत्याकांड में दोनों की 12 नवंबर को कैराना न्यायालय में पेशी होनी है। इससे पहले आरोपियों ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आवेदन देकर पेशी के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम कराने की मांग की थी।

विज्ञापन

वकीलों ने जताई फर्जी मु

Trending Videos

वकीलों ने जताई फर्जी मुठभेड़ की आशंका

तीन नवंबर को पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-03 सौरभ प्रताप सिंह लालेर की अदालत में आवेदन पर सुनवाई हुई। दोनों आरोपियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। उनके अधिवक्ताओं ने अदालत को बताया कि तिहाड़ जेल से शामली ले जाते समय उत्तर प्रदेश पुलिस उन्हें फर्जी मुठभेड़ में मार सकती है। इसी आशंका के चलते आरोपियों ने दिल्ली से शामली आने और वापस जाने के दौरान विशेष सुरक्षा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
 

आवेदन में पेशी की वीडियोग्राफी कराने, बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाने और हाथों में हथकड़ी व पैरों में बेड़ियां लगाने की मांग भी की गई थी।


जेल अधिकारियों और डीसीपी को सुरक्षा के निर्देश

अदालत ने आरोपियों की मांग और परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें हथकड़ी और बेड़ियां लगाकर ले जाने तथा बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाने का आदेश दिया। जेल अधिकारियों और संबंधित डीसीपी को निर्देश दिए गए हैं कि तिहाड़ जेल से शामली लाने और पेशी के बाद वापस जेल पहुंचाने तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव सुनिश्चित करने के लिए आदेश की प्रति जेल अधीक्षक और संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।

शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि योगेश और दीपक की 12 नवंबर को कैराना न्यायालय में पेशी है। तिहाड़ जेल में बंद दोनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस न्यायालय में पेश करेगी। अदालत ने दिल्ली पुलिस को उनकी सुरक्षा के संबंध में आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन

ये था मामला
गायक अंकित बालियान की गोली मारकर की थी हत्या

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम शामली में आर्यपुरी नाला पटरी पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। वारदात के पांच दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में 50-50 हजार रुपये के इनामी सुमित और मोहित मारे गए थे।
 

पुलिस हत्या की साजिश के आरोप में सोनीपत निवासी रोहित उर्फ लाडला को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, हत्याकांड में शूटर सत्यम कादियान और आर्यन संधू के अलावा मुख्य साजिशकर्ता गोगी गैंग का राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया वांछित चल रहे हैं। हत्या की साजिश के आरोपी योगेश उर्फ टुंडा और दीपक उर्फ तीतर दूसरे मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed