फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ankit Baliyan Murder Case: Accused Rakesh alias Pampu Not Produced in Court, Seeks Video Conferencing

अंकित हत्याकांड: करनाल जेल में बंद पंपू कोर्ट में नहीं हुआ पेश, सुरक्षा कारणों से वीडियो कांफ्रेंस की मांग

Mon, 07 Sep 2026 05:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Sep 2026 05:09 PM IST
सार

अंकित बालियान हत्याकांड में आरोपी बनाए गए करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू को सोमवार को अदालत में पेश नहीं किया जा सका। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी की मांग की गई। अगली तारीख 10 सितंबर तय हुई है।

विज्ञापन
Ankit Baliyan Murder Case: Accused Rakesh alias Pampu Not Produced in Court, Seeks Video Conferencing
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में आरोपी बनाए गए करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू को सोमवार को अदालत में पेश नहीं किया जा सका। शामली पुलिस की ओर से दाखिल बी वारंट के आवेदन पर अदालत ने पंपू को रिमांड के लिए तलब किया था, लेकिन करनाल जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उसकी पेशी नहीं कराई।अदालत ने अगली तारीख 10 सितंबर तय की है।

विज्ञापन

बी वारंट के लिए शामली पुलिस ने किया था आवेदन
अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू को भी आरोपी बनाया है। उससे पूछताछ और रिमांड के लिए शामली पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में बी वारंट के लिए आवेदन दाखिल किया था। अदालत ने सोमवार को आरोपी को पेश करने के लिए करनाल जेल प्रशासन को आदेश जारी किए थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अंकित हत्याकांड: सत्यम के नाम से फर्जी आईडी बनाकर धमकी भरे वीडियो वायरल, दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों से नहीं हुई पेशी
सोमवार को राकेश उर्फ पंपू को अदालत में पेश नहीं किया गया। करनाल जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया। इस दौरान आरोपी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराए जाने की मांग भी की गई।

10 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
मामले में अदालत ने अब अगली तारीख 10 सितंबर निर्धारित की है। इस दिन पंपू की पेशी और बी वारंट से संबंधित कार्रवाई पर आगे सुनवाई होगी।

पंपू से पूछताछ करना चाहती है शामली पुलिस
अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस पंपू की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि उसके पूछताछ में शामिल होने से हत्याकांड की साजिश और आरोपियों के नेटवर्क से जुड़े अहम तथ्य सामने आ सकते हैं। पुलिस की ओर से बी वारंट की प्रक्रिया इसी उद्देश्य से आगे बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed