{"_id":"63582e13114aa64ade12d39f","slug":"animals-and-valuables-stolen-from-the-farmer-s-circle-shamli-news-mrt610948270","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घेर सें लाखों के पशु और कीमती सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घेर सें लाखों के पशु और कीमती सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान के घेर से पशु और कीमती सामान चोरी
शामली, कांधला। गांव इस्सोपुरटील में एक किसान के घेर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के तीन मवेशी, अनाज, स्प्रे मशीन और कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित किसान ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
किसान रियासत सोमवार की रात पशुओं को चारा डालने के बाद घेर का ताला लगाकर घर चला गया था। रात में चोर घेर का ताला तोड़कर घेर में बंधी दो कटिया एक भैंस और पांच क्विंटल अनाज एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह को हुई। रियासत ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग है। एक सप्ताह पूर्व चोर गांव अंबेहटा निवासी किसान इरफान की दो दुधारू भैंस चोरी कर ले गए थे। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक मुकदमा भी दर्ज नहीं किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि चोरी होने की तहरीर मिली है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।