फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   angreji ke aasaan paper se kush najar aaye pareeksharthi

अंग्रेजी के आसान पेपर से खुश नजर आए परीक्षार्थी

Thu, 14 Feb 2019 11:29 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Thu, 14 Feb 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
angreji ke aasaan paper se kush najar aaye pareeksharthi
file - फोटो : amarujala
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र में आए सवालों से विद्यार्थी संतुष्ट नजर आए। विद्यार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र के अधिकतर सवाल आसान रहे और सभी कोर्स से आए थे। पहली पाली में हुई हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में 12,734 विद्यार्थी सम्मलित हुए जबकि 667 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। इंटर की गृह विज्ञान में 30 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी है। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पहली पाली में सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक हुई हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि जिले के सभी 32 केंद्रों पर हुई परीक्षा में कुल पंजीकृत 13,401 विद्यार्थियों में 12,734 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 667 विद्यार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। इसी पाली में इंटर की बही खाता लेखा शास्त्र की परीक्षा में कुल पंजीकृत 1125 में से 1085 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 40 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। कक्षा 11 की कृषि वनस्पति विज्ञान भाग एक की परीक्षा में कुल पंजीकृत 548 में से 517 ने परीक्षा दी, जबकि 31 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। इंटर की कृषि अर्थशास्त्री की परीक्षा में कुल 271 में 267 विद्यार्थी सम्मलित हुए, जबकि चार विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर व्यावसायिक शिक्षा में 177 में से 173 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि चार अनुपस्थित रहे। दूूसरी पाली में दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक इंटर की गृह विज्ञान की परीक्षा जिले के 17 केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 1483 में से 1453 छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 30 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। यूपी बोर्ड प्रयागराज की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक जेडी शील वर्मा ने कांधला, एलम, जसाला समेत कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम कैराना अमितपाल और सीओ कैराना राजेश तिवारी ने भी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई और कोई नकल करता छात्र नहीं पकड़ा गया है। 
विज्ञापन


परीक्षा में आए याद किए हुए सवाल 
शामली। बृहस्पतिवार को पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले छात्र-छात्राएं संतुष्ट नजर आए। दीपिका ने कहा कि प्रश्नपत्र हल करने में कोई मुश्किल नहीं आई। उन्होंने जो याद किया था, उसी में से सवाल आए। खुशी ने कहा कि सभी  कोर्स से आए थे। बाहर से कोई सवाल न आने के कारण हल करने में दिक्कत नहीं आई। रोहिना ने कहा कि उन्होंने जो तैयारी की थी, उसी में से सवाल आए। उन्होंने सभी सवाल हल किए। इसी तरह जोनी, मुकुल ओर वंश ने भी अंग्रेजी विषय के पेपर को आसान बताते हुए कहा कि उनके द्वारा याद किए हुए सवाल ही आए थे। वे परीक्षा में आए सवालों से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed