फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Angered by defaming his wife, a young man committed suicide by hanging himself.

Shamli News: पत्नी को बदनाम करने से क्षुब्ध युवक ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या

Tue, 12 Sep 2023 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 12 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Angered by defaming his wife, a young man committed suicide by hanging himself.
कैराना में मृतक दीपक का फाइल फोटो-परिजन
कैराना (शामली)। क्षेत्र के गांव मवी में परिवार के युवकों द्वारा पत्नी को बदनाम करने से क्षुब्ध होकर पति ने बंद कमरे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कमरे का गेट तोड़ा। सूचना पर सीओ अमरदीप मौर्य मौके पर पहुंचे। बाद में फाॅरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने से वाले युवक ने एक सुसाइड नोट व्हाट्सएप पर परिजनों और अन्य को भेजा। आत्महत्या के लिए पांच लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव मवीं निवासी 26 वर्षीय दीपक प्रजापति अपनी पत्नी और सवा साल के बेटे के साथ अपने घर पर था। जबकि दूसरे मकान में रह रहे दीपक के पिता सतबीर और छोटा भाई संजीव खेत में पानी देने गए थे। दोपहर करीब दो बजे गांव का सतबीर, दीपक के घर आया तो मैन गेट अंदर से बंद था। शोर मचाने पर भी किसी ने गेट नही खोला तो पडोस का युवक मकान के जीने से अंदर पहुंचा। अंदर दीपक की पत्नी खड़ी थी तथा एक कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद दीपक के परिजन भी आ गए। दीपक को आवाज देकर कमरा खोलने को कहा। काफी देर बाद भी अंदर से कोई आवाज नही आने पर परिजनों ने गेट तोड़ दिया। कमरे के अंदर छत के गाटर के कुंडे में चुनरी से बने फंदे पर दीपक का शव लटका हुआ था।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ अमर दीप मौर्य, कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार मौर्य मौके पर पहुंचे तथा परिजनों से जानकारी ली। बाद में फाॅरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने करीब आठ दिन पहले इसरान, जोनी व उसके भाई सोनू के विरुद्ध छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। पत्नी से छेड़छाड़ को लेकर दीपक क्षुब्ध था। व्हाट्सएप पर भेजे गए सुसाइड नोट को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
अमरदीप मौर्य, सीओ
पुलिस को मिला दीपक का लिखा सुसाइड नोट

दीपक ने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरा नाम दीपक कुमार है। मैं बहुत परेशान हूं। चाचा के तीन लडकों पर मेरी पत्नी की रिकाॅर्डिंग है। उस रिकार्डिंग के माध्यम से मुझे मारने की धमकी देते हैं। मैं बहुत परेशान हूं। मैंने अपनी बात कुछ लोगों से कही तो उन्होंने कोई फैसला नहीं करवाया। चाचा के लड़के बोलते हैं कि तुझे मार कर रिकाॅर्डिंग दे सकते हैं। आखिर में उसने पांच युवकों के नाम लिखकर उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार बताया तथा कहा कि इन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पांच आरोपियों में से दो आरोपी वो भी है जिनके विरुद्ध चार सितंबर को मृतक की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोपी कर रहे थे मृतक की पत्नी को बदनाम
चार सितंबर को मृतक की पत्नी द्वारा परिवार के ही दो सगे भाइयों व एक दूसरे समुदाय के युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद परिवार के ही युवक मृतक की पत्नी को बदनाम कर रहे थे। पत्नी की कोई रिकार्डिंग वायरल करने की भी बात कहीं जा रही थी। मौके पर इकट्ठा ग्रामीणों ने बताया कि पत्नी के बदनाम होने से दीपक बहुत परेशान था। मुकदमे में फैसले का प्रयास भी किया गया था।


दीपक पानीपत फैक्टरी में करता था मजदूरी

दीपक के पिता सतबीर के पास 4-5 बीघा कृषि भूमि है। दीपक अपनी पत्नी व सवा साल के बेटे के साथ अलग मकान में रहता था। दीपक पानीपत फैक्टरी में मजदूरी करता था। घटना के समय दीपक की पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थी जबकि दीपक ने दूसरे कमरे को अंदर से बंद करके फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

कैराना में मृतक दीपक का फाइल फोटो-परिजन

कैराना में मृतक दीपक का फाइल फोटो-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed