फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anger among RLD leaders over construction near the statue

प्रतिमा के पास निर्माण को लेकर रालोद नेताओं में गुस्सा

Sat, 12 Mar 2022 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Anger among RLD leaders over construction near the statue
प्रतिमा के पास निर्माण पर रालोद नेताओं में गुस्सा
विज्ञापन

कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मेन बस स्टैंड स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास निर्माण किए जाने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। जिला पंचायत सदस्य अरविंद पवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हंगामा प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि 2 दिन के अंदर निर्माण नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

नगर के बस स्टैंड पर काफी दिन से चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समीप सुंदरीकरण का कार्य चल रहा था। दो दिन पूर्व इस स्थल पर सोलर लाइट लगाने के लिए कुछ लोगों ने निर्माण शुरू कर दिया। जानकारी होने पर रालोद कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। जिला पंचायत सदस्य अरविंद पवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वहां पर पहुंचकर हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया। अरविंद पवार ने बताया कि किन्हीं कारणवश प्रतिमा स्थल का कार्य रुक गया था। यहां पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करने का प्रयास किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि दो दिन में अवैध निर्माण नहीं हटाया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ओम सिंह डायरेक्टर, विनोद पवार, इरफान तुर्की, मनोज मुखिया, विक्रम पंवार, जयवीर सिंह, विकास सहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed