फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anganwadi workers and assistants started indefinite strike

आंगनवाड़ी कर्मचारियों व सहायिकाओं ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Thu, 02 Dec 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and assistants started indefinite strike
शामली। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिकाएं बृहस्पतिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई। कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन कर अपनी 9 सूत्रीय मांगों को 7 दिसंबर तक पूरा किए जाने की आवाज बुलंद की। मांग पूरी न होने पर सरकार को लखनऊ कूच का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष सरिता जयंत ने कहा कि सरकार लगातार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। मानदेय बढ़ाने की घोषणा को भी कोरा आश्वासन साबित हुई। कोरोना से मरने वाली आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिकाओं के परिवारों को 50 लाख की अनुग्रह राशि भी नहीं मिली। सरकार ने आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिकाओं से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। जिसकी वजह से उन्हें अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। यदि 7 दिसंबर तक उनकी 9 सूत्रीय मांग पूरी नहीं की गई तो वह लखनऊ विधानसभा का घेराव करेंगी। इस मौके पर नीलम रोहिला, प्रदीप तरार, रीना रानी, कमलेश सैनी, सत्यवती, पूनम, पिंकी, सुमनलता, अंजना रानी, रंजना, ललिता देवी, रेनु देवी, कुसुम, शर्मिष्ठा, सरिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed