{"_id":"678e9fcaca28dae928065ea1","slug":"and-two-children-were-attacked-by-dogs-shamli-news-c-26-1-sal1001-135554-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मां और दो बच्चों पर कुत्तों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मां और दो बच्चों पर कुत्तों ने किया हमला
Tue, 21 Jan 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
कैराना में सीएचसी पर कुत्तों के हमले से घायल मासूम भाई बहन व उनकी मां को एंटी रेबीज लगाती नर्स-
कैराना। गांव मंगलपुर में आवारा कुत्तों ने मां और उसके दो बच्चों पर हमला कर घायल कर दिया। घायलों ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया।
मंगलपुर निवासी हुकुम सिंह की पत्नी सुशीला को आवारा कुत्ते ने काट लिया। रविवार को सुशीला की आठ वर्षीय पुत्री विशाखा व सात वर्षीय पुत्र रितिक के ऊपर भी कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया जिससे दोनों भाई-बहन घायल हो गए। सोमवार को सुशीला व उसकी बेटी विशाखा तथा पुत्र रितिक को सरकारी अस्पताल पर एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाने के साथ ही मरहम पट्टी की गई। सरकारी अस्पताल के सीनियर फार्मासिस्ट मो. अली ने बताया कि सोमवार को 104 मरीजों को एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए।