फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   An elderly woman died under suspicious circumstances in Shamli, police sent body for postmortem

Murder in Shamli: महिला की गोली मारकर हत्या, वारदात से परिवार में मचा कोहराम, जांच में खुलेगा मर्डर का राज

Fri, 01 Sep 2023 05:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Sep 2023 05:34 PM IST
सार

Shamli News : शामली में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
An elderly woman died under suspicious circumstances in Shamli, police sent body for postmortem
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली में जाफरपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर रात्रि घर में सो रही बंगाली परिवार की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हत्या किसने और क्यों की, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव जाफरपुर में विगत कई वर्षों से गांव के बाहर लगभग डेढ़ दर्जन बंगाली परिवार मकान बना कर रह रहे हैं। गांव में रहने वाला बाबू कोल्हू पर काम कर परिवार का पालन पोषण करता है। बृहस्पतिवार की रात बाबू अपनी पत्नी 55 साल की सरोज के साथ घर के बरामदे में सो रहा था। दोनों एक चारपाई पर सोए हुए थे। बताया गया कि रात में करीब 1:30 बजे गोली चलने की आवाज आने पर पति बाबू जाग गया। देखा तो पत्नी की कनपटी से खून बह रहा था। जिस पर बाबू ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, PCSJ में पश्चिमी यूपी के युवाओं का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच दूसरे कमरे में सो रहे बाबू के दोनों बेटे भी आ गए। मामले की सूचना पाते ही एसपी अभिषेक, थाना प्रभारी सुदेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शामली भेज दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। महिला की जबड़े पर गोली मारी गई है।

किसी ने नहीं सुनी गोली की आवाज
मृतका के पुत्र नथलू ने बताया कि वह तीन भाई हैं। दो भाई मां और पिता के साथ ही घर पर ही दूसरे कमरे में सो रहे थे। एक भाई अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ था, जबकि पत्नी बाबू के साथ ही सो रही थी। हैरत की बात है कि जिस समय महिला को गोली मारी गई, किसी को भी आवाज नहीं सुनाई दी। यही नहीं, परिजनों ने मामले की सूचना भी पुलिस को सुबह 5:30 बजे दी। जबकि मामला देर रात डेढ़ बजे का था। उधर, महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए थे।

यह भी पढ़ें: आखिरबार बहन ने मनाया रक्षा बंधन: सड़क पर दौड़ाता रहा बस, रोकने के लिए चिल्लाती रही महिला; अंत में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed