Murder in Shamli: महिला की गोली मारकर हत्या, वारदात से परिवार में मचा कोहराम, जांच में खुलेगा मर्डर का राज
Shamli News : शामली में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विस्तार
शामली में जाफरपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर रात्रि घर में सो रही बंगाली परिवार की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हत्या किसने और क्यों की, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। मृतका के पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
क्षेत्र के गांव जाफरपुर में विगत कई वर्षों से गांव के बाहर लगभग डेढ़ दर्जन बंगाली परिवार मकान बना कर रह रहे हैं। गांव में रहने वाला बाबू कोल्हू पर काम कर परिवार का पालन पोषण करता है। बृहस्पतिवार की रात बाबू अपनी पत्नी 55 साल की सरोज के साथ घर के बरामदे में सो रहा था। दोनों एक चारपाई पर सोए हुए थे। बताया गया कि रात में करीब 1:30 बजे गोली चलने की आवाज आने पर पति बाबू जाग गया। देखा तो पत्नी की कनपटी से खून बह रहा था। जिस पर बाबू ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: West UP News Live: शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, PCSJ में पश्चिमी यूपी के युवाओं का जलवा
इसी बीच दूसरे कमरे में सो रहे बाबू के दोनों बेटे भी आ गए। मामले की सूचना पाते ही एसपी अभिषेक, थाना प्रभारी सुदेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शामली भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। महिला की जबड़े पर गोली मारी गई है।
किसी ने नहीं सुनी गोली की आवाज
मृतका के पुत्र नथलू ने बताया कि वह तीन भाई हैं। दो भाई मां और पिता के साथ ही घर पर ही दूसरे कमरे में सो रहे थे। एक भाई अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ था, जबकि पत्नी बाबू के साथ ही सो रही थी। हैरत की बात है कि जिस समय महिला को गोली मारी गई, किसी को भी आवाज नहीं सुनाई दी। यही नहीं, परिजनों ने मामले की सूचना भी पुलिस को सुबह 5:30 बजे दी। जबकि मामला देर रात डेढ़ बजे का था। उधर, महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए थे।
यह भी पढ़ें: आखिरबार बहन ने मनाया रक्षा बंधन: सड़क पर दौड़ाता रहा बस, रोकने के लिए चिल्लाती रही महिला; अंत में कूदकर दी जान