फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Amit was killed by shooting in the back

पीठ में गोली मारकर की गई थी अमित की हत्या

Thu, 19 Aug 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Amit was killed by shooting in the back
पीठ में गोली मारकर की गई थी अमित की हत्या
विज्ञापन

शामली। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अमित की गोली मारकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीछे से पीठ पर गोली लगने का खुलासा हुआ है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।
गांव बहावड़ी निवासी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अमित कुमार (28) का मंगलवार सुबह मेरठ-करनाल हाईवे किनारे काबड़ौत पुल के निकट नलकूप पर गोली लगा हुआ शव मिला था। पुलिस को मृत कर्मचारी की जेब से कालेज प्रबंधक के नाम लिखा पत्र मिला था, जिस पर कालेज के एक शिक्षक पर परेशान करने की बात लिखी गई थी। पुलिस दो दिन तक हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच करने की बात कह रही थी। मृत कर्मचारी के पिता गोपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की हत्या होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में पीछे से पीठ में गोली लगी होना आया है, जिससे उसकी हत्या होने का खुलासा हुआ है। घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस के अलावा एसओजी समेत तीन टीमें लगाई गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed