{"_id":"60fc5fc38ebc3edd39317f3b","slug":"ambulance-personnel-demonstrated-at-chc-shamli-news-mrt5488831133","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस कर्मियों ने सीएचसी में प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस कर्मियों ने सीएचसी में प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस कर्मियों ने सीएचसी में प्रदर्शन किया
शामली। एंबुलेंस कर्मचारी संघ उप्र के प्रांतीय आह्वान पर जिले के एंबुलेंस संघ के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सीएचसी में धरना-प्रदर्शन किया।
जिले में 108 की 11 एंबुलेंस, 102 की 15 व एएलएस की दो एंबुलेंस चल रही हैं। शनिवार को जीवन दायिनी स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने छह सूत्री मांगों को लेकर सीएचसी पर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अमित बालियान ने बताया कि पूरे प्रदेश में मांगों को लेकर शुक्रवार से आंदोलन शुरू किया गया है। उनकी मांग है कि कंपनी बदलने पर कर्मचारियों को न बदला जाए। अनुभवी कर्मचारियों को रखा जाए, वारियर्स एंबुलेंस कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त रखा जाए। कोरोना काल में शहीद हुए आश्रितों के परिवार को आर्थिक सहायता राशि दी जाए और कंपनी बदले जाने पर वेतन में किसी तरह की कटौती न की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमित बालियान, विकास, राहुल, अनिल, बिजेंद्र, ओम सिंह, प्रवीण और पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।