फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Amar Singh has a deep bond with the district

जिले से राज्य सभा सदस्य ठाकुर अमर सिंह रहा है गहरा नाता -लोकसभा चुनाव में अजित सिंह की शामली सभा में जयप्रदा के साथ आए थे

Sat, 01 Aug 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh has a deep bond with the district
2009 मुजफ्फरनगर चुनाव प्रचार के दौरान पहुंचे अमर सिंह वह मुलायम सिंह यादव फाइल फोटो। - फोटो : SHAMLI
जिले से अमर सिंह का रहा है गहरा नाता
विज्ञापन

शामली। सपा संस्थापक एवं केंद्रीय रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के लंबे समय तक करीबी रहे अमर सिंह का जिले के नेताओं से गहरा नाता रहा है। छह वर्ष पूर्व वह रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह की शामली में हुई सभा के दौरान लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान फिल्म अभिनेत्री जयप्रदा के साथ आए थे।
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह लंबे समय तक सपा में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री मौजूदा भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह बताते हैं कि राज्यसभा सदस्य अमर सिंह से उनके वर्ष 1996 से संबंध रहे हैं। पीएम हाउस में पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा की अध्यक्षता में चुनावी टिकटों के वितरण को लेकर हुई बैठक में वे अमर सिंह से मिले थे। सपा पार्टी में जब उनके भाई खादी ग्रामोद्योग के पूर्व चेयरमैन रहे डाक्टर यशवीर सिंह समेत सपा में चले गए थे, वह वर्ष 2009 में बिजनौर लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी डाक्टर यशवीर सिंह के समर्थन में मुजफ्फरनगर में आयोजित चुनावी सभा में मुलायम सिंह यादव के साथ आए थे। उनका कहना है कि गत छह माह पूर्व ठाकुर अमर सिंह सहारनपुर जाते हुए मुजफ्फरनगर के गेस्ट हाउस आए थे। उनसे मुलाकात हुई थी, जिसमें उन्हें घर का आने का न्योता दिया था। रालोद जिलाध्यक्ष डाक्टर योगेंद्र सिंह के मुताबिक रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह की वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में शामली में आयोजित चुनाव सभा में चुनाव प्रचार के दौरान अमर सिंह फिल्म अभिनेत्री जयप्रदा के साथ आए थे। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल का कहना है कि अमर सिंह से उनके अच्छे संबंध रहे हैं। लखनऊ में अक्सर मुलाकात होती रही है।
विज्ञापन

हाजिर जवाबी एवं संबंधों से बनाई पहचान
शामली। सपा के प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता डाक्टर सुधीर पंवार का कहना है कि अमर सिंह आजमगढ़ के छोटे से गांव में जन्म लेकर अपनी हाजिर जवाबी एवं संबंधों के कारण देश दुनिया में पहचान बनाई। अमर सिंह ने लंबे समय तक किडनी की बीमारी से संघर्ष करने के बाद आख़िर दुनिया को अलविदा कह दिया। डाक्टर पंवार का कहना है कि उनसे मुलाक़ात भैंसवाल गांव में हुई थी, जब वो अपनी नई पार्टी बनाकर प्रत्याशी के लिए वोट जुटाने के लिए हेलीकॉप्टर से आए थे। उनमे संघर्ष करने की अपार ताक़त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed