फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Alum longing for drinking water for seven days

सात दिन से पेयजल के लिए तरस रहा एलम

Thu, 09 Dec 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Alum longing for drinking water for seven days
कांधला के एलम में पानी की टंकी - फोटो : SHAMLI
सात दिन से पेयजल के लिए तरस रहा एलम
विज्ञापन

शामली, कांधला। एलम में कई दिन से जलापूर्ति बाधित होने से हजारों परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का समाधान न होने से लोगों में रोष है।
नगर पंचायत एलम में करीब 20 हजार मिश्रित आबादी के साथ ही करीब 11 हजार मतदाता हैं। कई दिनों से पानी की सप्लाई न होने के कारण लोग परेशान हैं। लोगों के अनुसार हरिनगर, सुभाषनगर, ब्रह्मपुरी, आजादनगर, जवाहरनगर के साथ ही पूरे कस्बे में पानी नहीं आ रहा। जिस कारण लोगों में नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। लोगों के अनुसार मामले को लेकर कई बार नगर पंचायत प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। नगर पंचायत प्रशासन अब बोरिंग फेल होने की बात कह रहा है। लोगों ने डीएम से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा वासी नटवर पंवार ने बताया कि पानी न आने के कारण मोहल्ले में करीब 500 मीटर दूर लगे नल से पानी लाया जा रहा है। जिसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज पंवार ने बताया कि एक सप्ताह से पानी नहीं मिल रहा है। पानी की टंकी के पाइप खराब होने की बात कहकर नगर पंचायत अपना पल्ला झाड़ रही है।
सत्येंद्र निवासी गांधीनगर ने बताया कि पानी की समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए। नगर पंचायत एलम के पास अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं है।
विकास नगर के सुभाष का कहना है कि पहले भी काफी दिनों तक पाइप टूटे रहे। बार-बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो पाया। अब करीब एक सप्ताह से पानी की सप्लाई पूर्ण रूप से बाधित है। जिसके कारण कस्बे वासी परेशानी से जूझ रहे हैं।
संजीव कुमार निवासी गांधीनगर ने बताया कि उनके आवास के समीप तो आज तक पानी के पाइप ही नहीं बिछाए गए हैं। पानी की समस्या से काफी दिन से जूझ रहे हैं। नगर पंचायत के पास कोई समाधान नहीं है।

सुमित पंवार ने बताया कि नगर पंचायत एलम को लोगों की परेशानियों को देखते हैं, इसका जल्द समाधान करा देना चाहिए।
नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा पंवार ने इस संबंध में कहना है कि लोगों की समस्या प्राथमिकता से ली जा रही है। यह काफी पुराना बोरिंग था जो फेल हो गया है। जल निगम के जेई को बुलाया गया है, जल्द इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed