फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Alum - Fourlane construction speed up between Kandhla

एलम- कांधला के बीच फोरलेन निर्माण कार्य जारी

Sun, 09 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Alum - Fourlane construction speed up between Kandhla
दिल्ली यमुनोत्री शामली सहारनपुर फोरलेन का एलम व कांधला के बीच निर्माणधीन कार्य - फोटो : SHAMLI
एलम- कांधला के बीच फोरलेन निर्माण का कार्य तेज
विज्ञापन

शामली। दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन का जिले में प्रथम चरण में निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। निर्माण एजेंसी ने एलम नगर पंचायत के बाईपास की सीमा से लेकर कांधला कस्बे की सीमा तक निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
अफसरों के मुताबिक एलम सीमा से लेकर डेढ़ किमी तक मिट्टी कार्य पूरा करके सड़क के बीच में डिवाइडर बना दिया गया है। दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन का प्रथम चरण का कार्य मई 2020 में पूरा होना है। प्रथम चरण में बागपत जिले में फोरलेन कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण एजेंसी द्वारा प्रथम चरण में फोरलेन का कार्य बलवा गांव के बाहर शामली बाईपास तक पूरा करना है। प्रथम चरण में एलम में बाईपास कार्य पूरा होना है। एलम बाईपास की सीमा से लेकर फोरलेन का डेढ़ किमी कांधला की ओर सड़क के मध्य डिवाइडर लगाकर कार्य किया जारहा है। एलम-कांधला के बीच तीन किमी में मिट्टी कार्य चल रहा है। निर्माण एजेंसी के मुताबिक खंदरावली और खेड़ी लिलौन में नाली का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

एलम बाईपास, 70 प्रतिशत बैनामा कार्य पूरा
शामली। दिल्ली- शामली, सहारनपुर मार्ग की निर्माण एजेंसी कृष्णा कंपनी मेरठ के जितेंद्र बालियान ने बताया कि एलम मेेेेेेें 2752 मीटर लंबाई और 45 मीटर चौड़ाई का बाईपास निकाला जाएगा। बाईपास की भूमि की निशानदेही की गई है, जिसमें 70 प्रतिशत किसानों का मुआवजा वितरित कर दिया गया है। गन्ने की फसल कटाई के बाद बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। उनका कहना है कि नौ किमी लंबाई के शामली बाईपास के लिए साढ़े तीन किमी भूमि पर कब्जा लिया गया। 1500 मीटर भूमि का बैनामा कार्य रुका हुआ है। शामली बाईपास की भूमि की पुन पैमाइश कार्य जारी है।

दिल्ली यमुनोत्री शामली सहारनपुर फोरलेन का  एलम व कांधला के बीच निर्माणधीन कार्य

दिल्ली यमुनोत्री शामली सहारनपुर फोरलेन का एलम व कांधला के बीच निर्माणधीन कार्य- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed