फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Along with worldly education, get dili education as well.

दुनियावी तालीम के साथ दीनी तालीम भी करें हासिल

Fri, 12 Nov 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Along with worldly education, get dili education as well.
दुनियावी तालीम के साथ दीनी तालीम भी करें हासिल
विज्ञापन

शामली, कांधला। क्षेत्र के गांव मलकपुर के मदरसा दारुल कुरान सिद्दिकिया में जमीअत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने मुस्लिम समाज के लोगों को खिताब करते हुए दुनियावी तालीम के साथ दीनी तालीम भी हासिल करने की अपील की।

मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि उन्होंने मलकपुर गांव को गोद लिया हुआ है। वह मलकपुर गांव को जनपद शामली के लिए एक मिसाल बनाना चाहते हैं। जिससे अन्य गांव भी गांव मलकपुर से प्रेरित होकर अपने गांव में शिक्षा की उचित व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई करा कर अपने गांव को स्वच्छ एवं स्वस्थ गांव बना सकें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि समाज का युवा वर्ग नशे की लत में पड़ रहा है, जिससे वह अपराध की तरफ भी जा रहा है। इसलिए हमें हर हाल में युवा वर्ग को नशे की लत से दूर करना होगा। उन्होंने मदरसे में वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान में हजरत मौलाना अकील साहब, अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के मौलाना मोहम्मद फाजिल, मौलाना ताहिर, मौलाना तैय्यब साहब, मौलाना दिलशाद, मौलाना शराफत, मौलाना इमरान, मौलाना नाजिम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed