फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Alliance in control of Chairman-Deputy Chairman elections

Shamli News: सभापति-उपसभापति चुनाव में गठबंधन काबिज

Fri, 18 Oct 2024 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 18 Oct 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Alliance in control of Chairman-Deputy Chairman elections
शामली। जिले भर में गन्ना सहकारी समिति के सभापति- उपसभापति के चुनाव में भाजपा- रालोद गठबंधन काबिज हो गया है। शामली गन्ना सहकारी समिति में सभापति पद पर विक्रांत छोटा, उपसभापति पद के लिए गौरव गुर्जर, थानाभवन गन्ना सहकारी समिति में सभापति राजेश राणा और उपसभापति पद पर राजे्ंद्र मादलपुर और ऊन में सभापति पद पर सुनील नीटू और उपसभापति पर सत्येंद्र कुमार को निर्विरोध घोेषित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शामली गन्ना सहकारी समिति में सभापति और उपसभापति पद के लिए सुबह 11 बजे से लेकर 12 बजे नामांकन पत्र दाखिल करने का समय था। दोपहर 12 से लेकर 12.30 बजे तक जांच, एक बजे से लेकर दो बजे तक नाम वापसी, दो बजे से लेकर चार बजे तक मतदान और शाम चार बजे के बाद चुनाव नतीजे घोषित होने थे।
विज्ञापन

शामली समिति में रालोद और भाजपा गठबंधन की ओर से सभापति के लिए विक्रांत उर्फ छोटा और उपसभापति के लिए गौरव गुर्जर ऊंचागांव के नामांकन पत्र दाखिल किए गए। आरओ द्वारा जांच में नामांकन पत्र सही पाए गए। मतदान न होने के बाद शाम चार बजे के बाद आरओ डाॅ. विदु शेखर मलिक ने सभापति के लिए विक्रांत छोटा और उपसभापति के लिए गौरव गुर्जर को निर्विरोध घोषित किया। इस मौके पर रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र, थानाभवन विधायक अशरफ अली, रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, भाजपा नेता मनीष चौहान,पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय मलिक, वीर सिंह मलिक, विजय शर्मा, सतपाल भूरा, कंवरपाल मालेंडी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊन सहकारी गन्ना विकास समिति में सभापति पद पर सुनील कुमार नीटू, उपसभापति के पद पर सत्येंद्र कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। विजय प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी ऊन तहसीलदार मृदुला दुबे की ओर से प्रमाण पत्र वितरित किए। शासन की ओर से विनोद कुमार निवासी मुंडेट खादर को नामित संचालक नियुक्त किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर मौजूद रहे। थानाभवन गन्ना समिति कार्यालय में सभापति के लिए राजेश राणा, उपसभापति के लिए राजेंद्र मादलपुर निर्विरोध चुन लिए गए। समिति में दोनों पदों पर भाजपा का कब्जा हो गया। इसके बाद पूर्व मंत्री सुरेश राणा के कैंप कार्यालय पर समर्थकों के साथ सभी डायरेक्टर पहुंचे। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed