{"_id":"6081c60e8ebc3ee1c14e85bf","slug":"allegations-of-sabotage-and-theft-in-homes-shamli-news-mrt5356171157","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में तोड़फोड़ व चोरी करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में तोड़फोड़ व चोरी करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में 30 मार्च को हुई फायरिंग में गोली लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपियों के परिजनों ने दूसरे पक्ष पर घरों में तोड़फोड़ करने तथा सामान चोरी करने का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में 30 मार्च को सहेंद्र पक्ष और सतपाल पक्ष में गली में शराब पीने को लेकर मारपीट और फायरिंग हो गई थी। गोली लगने से महिला गजना की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि घायल ललतेश की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। कई दिन पूर्व आरोपित परिवार के लोगों ने एसपी सुकीर्ति माधव को शिकायती पत्र देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। एसपी के आदेश पर बुधवार की शाम को पुलिस सुरक्षा में आरोपित परिवार के लोगों को गांव में भेजा गया। आरोपित परिवार के रविंद्र, गोविंदा, मंगल, ब्रह्म सिंह व महीपाल का आरोप है कि सहेंद्र पक्ष के लोगों ने उनके लगभग 15 घरों को निशाना बनाते हुए घरों के ताले तोड़कर तोड़फोड़ करने के साथ ही घरों से लगभग बीस लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया है। आरोप है कि विकास के घर में खड़ी बाइक में तोड़फोड़ की गई। आरोपित परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर न्याय दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।