फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Allegations of irregularities in the consolidation process

चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता बरतने का आरोप

Fri, 01 Apr 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in the consolidation process
शामली। सुन्ना गांव में चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए भाकियू तोमर ने मुख्यमंत्री का संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया। उन्होंने मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने बताया कि सुन्ना गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। भूमाफिया और राजनीतिक लोगों के हस्तक्षेप और भ्रष्टाचार के कारण चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों के चकों के हिसाब में हेराफेरी कर दी गई। किसानों के हवाई चक और जमीन को दो स्थानों में बांटकर नक्शा आवंटित कर दिया गया है, जो पूरी तरह गलत है। करीब सौ किसानों का उत्पीड़न हुआ है। इस मामले में कमेटी गठित कर जांच कराई जाए और भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मौके पर सन्नी निर्वाल, सुहले अंसारी, राहिल, संजीव मलिक, पप्पू, अनीस, अनीस, जुम्मा, नूरहसन, ओमवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed