{"_id":"60d61a888ebc3e32371e6e38","slug":"allegations-of-disturbances-in-housing-scheme-shamli-news-mrt54447917","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास योजना में गड़बड़ी के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास योजना में गड़बड़ी के लगाए आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। नगर पंचायत बोर्ड मीटिंग में लाखों के प्रस्ताव पारित किए गए। महिला सभासद ने आवास योजना को लेकर गंभीर आरोप लगाए और जांच की मांग की।
शुक्रवार को नगर पंचायत चेयरमैन रफ़त परवीन अजीज की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। चेयरमैन व सभासदों ने विभिन्न योजनाओं से प्राप्त होने वाली धनराशि से पानी की आपूर्ति, साफ-सफाई ,कीटनाशक छिड़काव, स्ट्रीट लाइट व सड़क निर्माण आदि के प्रस्ताव पास किए। नई पाइप लाइन, स्ट्रीट लाइट व कस्बे में बनने वाली सड़कों आदि के लिए लगभग 80 लाख रुपये के प्रस्ताव पास किए गए।
सभासद विनोद सैनी ने गन्ना मंत्री मंत्री सुरेश राणा द्वारा नगर पंचायत थानाभवन को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए आभार जताया। सभासद परवीन बेगम ने पीएम आवास योजना को लेकर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि आवास योजना को सर्वे टीम ग्रहण लगा रही है। पात्रों का लाभ नहीं दिया जा जबकि अपात्रों को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने जांच कराने की मांग की। बोर्ड बैठक में बताया गया कि एक जुलाई से साफ सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। बैठक में अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता, लिपिक संजय कुमार, सभासद विनोद सैनी, ऋषिपाल सैनी, देवेंद्र पंडित, नीरज गोयल, वसीम त्यागी, परवीन बेगम, महबूब, अनिल गोयल, साजिद अहमद, रणवीर सिंह मौजूद रहे।