{"_id":"684b22fbfa68e286cf0ead65","slug":"allegation-of-making-a-will-in-a-fraudulent-manner-complaint-to-the-district-magistrate-shamli-news-c-26-1-sal1002-143715-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: फर्जी तरीके से वसीयत नाम कराने का आरोप, जिलाधिकारी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: फर्जी तरीके से वसीयत नाम कराने का आरोप, जिलाधिकारी से शिकायत
विज्ञापन
शामली। बागपत के छछरपुर गांव की रहने वाली महिला ने जमीन हड़पने के लिए एक फर्जी वसीयत मृतक एक अन्य महिला के नाम कराने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बागपत के छछरपुर निवासी कमला पत्नी रोशन ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि वह बरलाजट गांव निवासी पूर्व खातेदार निरंकार की बहन है। निरंकार की मृत्यु होे जाने के बाद गांव की विवादित भूमि उसकी भाभी राजकली के नाम विरासत के आधार पर दर्ज हो गई थी। मामला कोर्ट में चल रहा है। राजकली की वर्ष 2024 में मृत्यु हो गई थी। उसकी मौत के बाद उनकी विवादित जमीन की मालिक उसकी दूसरी बहन रामरती चली आ रही है।
आरोप है कि कुछ दिन पूर्व ही एक अन्य व्यक्ति ने एक महिला को सब रजिस्ट्रार शामली के यहां प्रस्तुत करके फर्जी वसीयत राजकली के नाम से पंजीकृत करा ली। वाद न्यायालय तहसीलदार के यहां पर चल रहा है। उसने साक्ष्य तहसीलदार के यहां पर जमा किए हैं। आरोप है कि उसकी सुनवाई का अवसर प्रदान किए बिना ही पत्रावली का आदेश नियत किया जा चुका है। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पत्रावली तलब करके दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।