{"_id":"664bd1895b38a5955402a2b4","slug":"allegation-of-embezzling-money-in-the-name-of-filling-forms-of-kanya-sumangala-yojana-shamli-news-c-26-1-sal1001-121350-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कन्या सुमंगला योजना के फार्म भरवाने के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप, जांच बैठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कन्या सुमंगला योजना के फार्म भरवाने के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप, जांच बैठी
Tue, 21 May 2024 04:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 21 May 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
कैराना। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत महिलाओं से 2-2 हजार रुपये फार्म भरवाने के नाम पर हड़पने का आरोप लगाते हुए पीड़ित महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। इसके अलावा एक अन्य युवक ने भी 16 लाख हड़पने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को तहरीर दी। इन मामलाें में जांच बैठा दी गई है।
सोमवार को मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी रूकसार मोहल्ले की ही अन्य महिलाओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां पर महिलाओं ने एसडीएम हामिद हुसैन को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके मोहल्ले में शामली स्थित प्रोबेशन कार्यालय से महिला आती थी। महिला ने उन्हें झांसा दिया कि तुम्हारे बेटी पैदा होने पर तुम्हारे खाते में 50-60 हजार रुपये आ जाएंगे। महिला ने फार्म भरवाने के नाम पर उनसे दो बार में 2-2 हजार रुपये ले लिए, लेकिन उनके खाते में रुपये नहीं आए। मोहल्ले की कई अन्य महिलाओं के साथ भी कन्या सुमंगला योजना के तहत फार्म भरवाने के नाम पर रुपये हड़प लिए। उधर मोहल्ले के ही रिजवान ने एसडीएम को तहरीर दी कि आरोपी महिला ने उससे भी अपनी मजबूरी दिखा कर 16 लाख रुपये उधार ले लिए, अब अब रुपये मांगने पर झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दे रही है। एसडीएम हामिद हुसैन ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले में जांच कराई जाएगी। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।