{"_id":"5ff897298ebc3e2efc2b5c58","slug":"all-day-cloudy-cold-winds-shook-shamli-news-mrt519550128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर छाए रहे बादल, सर्द हवाओं ने ठिठुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर छाए रहे बादल, सर्द हवाओं ने ठिठुराया
विज्ञापन

शामली। तीन दिन तक हुई बारिश और बादल छाए रहने के बाद शुक्रवार को दिन में मौसम साफ रहा, लेकिन सुबह-शाम बादल छाए रहे। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन बरकरार रही। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी एक-एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
शुक्रवार सुबह बादल छाए हुए थे तथा हल्का कोहरा भी था। दिन चढ़ने के साथ बादल छंट गए और धूप निकल गई। धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवा चल रही थी जिससे मौसम में ठंडक बनी रही। तीन दिन से बारिश और बादल छाए रहने से परेशानी झेल रहे लोगों को धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन ठंडक बढ़ने से परेशानी भी हुई। दिन और रात के तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट आई है। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 19 डिग्री था जो अब 18 डिग्री पर आ गया है जबकि न्यूनतम तापमान भी दस से घटकर नौ डिग्री पर आ गया।