{"_id":"638e40927f14e069d73892ff","slug":"all-classes-got-a-chance-to-contest-elections-in-kairana-shamli-news-mrt61653403","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: कैराना में सभी वर्ग को चुनाव लड़ने का मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: कैराना में सभी वर्ग को चुनाव लड़ने का मिला मौका
विज्ञापन
शामली, कैराना। नगर निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूची में कैराना नगर पालिका अनारक्षित वर्ग में आने पर चुनाव लड़ने वाले दावेदारों में खुशी है। हर वर्ग से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को मिला है। पिछली बार कैराना पिछड़ा वर्ग में आरक्षित थी।
कैराना नगर पालिका के अध्यक्ष पद की सीट इस बार अनारक्षित वर्ग में रखी गई है। 2017 के निकाय चुनाव में कैराना नगर पालिका पिछडा वर्ग में आरक्षित थी। इस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी हाजी अनवर हसन चुनाव जीते थे। पिछली बार आरक्षण के चलते चुनाव लड़ने से वंचित लोगों को मौका मिलने से खुशी का माहौल है। इससे पहले 2012 में कैराना सीट सामान्य वर्ग में थी। 2012 में निर्दलीय प्रत्याशी राशिद अली चुनाव जीत कर कैराना नगर पालिका के चेयरमैन बने थे। संवाद
कांधला इस बार भी अनारक्षित वर्ग में शामिल
कांधला। नगर निकाय के अध्यक्ष पद की घोषित आरक्षण सूची में कांधला नगरपालिका अनारक्षित वर्ग में आने पर चुनाव लड़ने की दावेदारी करने वाले लोगों के चेहरे खिले हुए नजर आए। दावेदारों में इस बात का संशय बना था कि कहीं इस बार सीट आरक्षित न हो जाए। अगर सीट आरक्षित होती तो कई दावेदारों के अरमान धरे रह जाते,लेकिन अनारक्षित वर्ग में शामिल होने से सभी वर्ग को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। खासतौर से सामान्य वर्ग के लोग अधिक उत्साहित नजर आ रहे हैं। अनारक्षित वर्ग में सीट आने पर कयास लगाए जा रहे हैं कि दावेदारों की संख्या बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद में दावेदारों के खिले चेहरे
जलालाबाद। आरक्षण की सूची में जलालाबाद नगर पंचायत को चेयरमैन पद के लिए अनारक्षित रखा गया है। अनारक्षित वर्ग में आने से चेयरमैन पद की तैयारी कर रहे सभी प्रत्याशियों के चेहरे खिल उठे हैं। इससे पहले 2017 में जलालाबाद में चेयरमैन पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था। उससे पहले 2012 व 2007 में सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित रहा था। हालांकि अभी तक किसी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। लेकिन वर्तमान चेयरमैन अब्दुल गफ्फार जहां गठबंधन से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वही पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक ने भी चुनाव में पूरी ताकत झोंक रखी है। संवाद
हर वर्ग के दावेदारों को मिला चुनाव लड़ने का मौका
थानाभवन। नगर निकाय के आरक्षण की सूची जारी होने की बार थानाभवन नगर पंचायत चेयरमैन पद के दावेदारों में खुशी का माहौल है। सूची जारी होने से जो लोग सामान्य वर्ग में तैयारी कर रहे थे, उनमें खुशी देखी गई जो पिछड़ा वर्ग में सीट आने की उम्मीद को लेकर तैयारी कर रहे थे, उनमें मायूसी है। सामान्य वर्ग में संजय शर्मा, अनमोल गर्ग की माता मधु गर्ग, वीराना बाजीराव, जमशेद, संदीप जिंदल, शहजाद अहमद, मोहम्मद अली तैयारी कर रहे थे, वहीं पिछड़ा वर्ग में सीट आने पर विनोद सैनी, जगमाल सैनी, संजय कश्यप, राजन उपाध्याय जुटेे थ।े एससी वर्ग के लिए अनिल कुमार, रविंद्र जाट व बृजेश बाल्मीकि कड़ी मेहनत कर रहे थे। हालांकि अनारक्षित वर्ग में सीट आने पर सभी को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। संवाद
बनत में कई दावेदारों को झटका
शामली। बनत नगर पंचायत के अध्यक्ष पद इस बार अति पिछड़ा वर्ग में शामिल होने पर चुनाव लड़ने वाले कई दावेदारों को झटका लगा है। पिछली बार 2017 के चुनाव में यह सीट सामान्य में थी। उससे पहले 2012 के चुनाव में पिछड़ी महिला में आरक्षित थी। कई दावेदार अनारक्षित वर्ग में सीट आने की उम्मीद को लेकर तैयारी में लगे थे, लेकिन सीट आरक्षित होने से इन दावेदारों को झटका लगा है और मायूसी हाथ लगी है। संवाद