फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Alert in the district on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर जिले में अलर्ट

Sat, 14 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Alert in the district on Independence Day
शामली में डाग स्क्वॉड को साथ लेकर पुलिस फोर्स के साथ गस्त करते एएसपी ओपी सिंह। - फोटो : SHAMLI
शामली। स्वतंत्रता दिवस पर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के साथ खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया गया है। दिनभर स्टेशन व बस स्टैंड, बाजारों समेत प्रमुख स्थलों पर चेकिंग की जा रही है। एएसपी ने शहर में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया और डॉग स्क्वॉड से जांच की।
विज्ञापन

रविवार को देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। आतंकी कनेक्शन, अवैध हथियारों की तस्करी, पाकिस्तानी कनेक्शन आदि मामलों को लेकर जनपद संवेदनशील माना जाता है। हरियाणा की सीमा से जुड़ा होने के कारण जिले की संवेदनशीलता और बढ़ जाती है। इसे देखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी गई है।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधव ने पुलिस के साथ खुफिया विभाग की टीमों को अलर्ट रहने व लगातार चेकिंग किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा बार्डर पर वाहनों की चेकिंग की गई। इसके अलावा शहर में एसटी तिराहा समेत प्रमुख चौराहों पर वाहनों की चेकिंग की गई। रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर, ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। स्टेशन परिसर में खड़ी कार व अन्य वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। शनिवार शाम को एएसपी ओपी सिंह ने कोतवाली पुलिस और डॉग स्कवाड के साथ शहर में पैदल गश्त कर बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अलावा बस स्टैंड, मॉल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला और होटलों में भी आने जाने वाले लोगों पर निगरानी व तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कोट
स्वतंत्रता दिवस पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में चेकिंग व तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और खुफिया टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। - सुकीर्ति माधव, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed