फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Albendazole will be given to 6.25 lakh children, adolescents

Shamli News: 6.25 लाख बच्चों, किशोरों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

Sat, 04 Feb 2023 10:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Albendazole will be given to 6.25 lakh children, adolescents
- दस फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर खिलाई जाएगी पेट से कीड़े निकालने की दवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में दस फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक से 19 साल की आयु के बच्चों, किशोरों और युवाओं को पेट से कीड़े निकालने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है।

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कृमि मुक्ति अभियान के तहत सरकारी और सरकारी सहायताप्राप्त, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक से 19 वर्ष के लगभग 6.25 लाख बच्चों, किशोरों और युवाओं को पेट से कीड़े निकालने की दवा खिलाई जाएगी। जो बच्चे इस दिन दवा खाने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 13 से 15 फरवरी के मध्य मॉप अपराउंड के दौरान स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने लोगों से कहा कि बच्चों की अच्छी सेहत के लिए पेट के कीड़े निकालने की दवा जरूर खिलाएं। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अश्वनी ने बताया एक से दो साल की आयु के बच्चों को पेट से कीड़े निकालने की दवा एल्बेंडाजोल की आधी गोली पीसकर चूरा बनाकर खिलाई जाएगी और दो से 19 साल की आयु के बच्चे, किशोर व युवा एक गोली चबाकरखाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत एक से पांच साल की आयु के बच्चों और छह से 19 साल की आयु के स्कूल न जाने वाले सभी बालक-बालिकाओं, ईंट भट्ठों पर काम करनेवाले और घुमंतू लोगों के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर बच्चे को खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में परेशानी आदि लक्षण हैं, तो उसे कृमि मुक्ति की दवा नहीं खिलानी है। जिला समन्वयक पिंकी चौधरी ने बताया पेट में कीड़े होने से बच्चे कुपोषित हो जाते हैं और उनमें खून की कमी हो जाती है। इस वजह से बच्चे कमजोर होने लगते हैं।बच्चों को इस समस्या से बचाने के लिए कीड़े निकालने की दवा जरूर खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed