फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Alakh Sanstha distributed goods to students

अलख संस्था ने किया छात्र-छात्राओं को सामान वितरित

Sun, 12 Jan 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Alakh Sanstha distributed goods to students
अलख संस्था ने किया छात्र-छात्राओं को सामान वितरित
विज्ञापन

कांधला। रविवार को अलख द इंडियन संस्था के द्वारा कस्बे के मोहल्ला खैल स्थित तानिया कान्वेंट इंटरनेशनल स्कूल में गरीब छात्र-छात्राओं को ऊनी वस्त्र, स्कूल बैग, शूज और किताबों का वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष एवं रालोद नेता डॉ. विक्रांत जावला ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही स्वयं का, परिवार का, समाज व देश का विकास संभव है। अलख संस्था वंचित समुदाय तक शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में रोबिन हुड आर्मी संस्था के द्वारा गरीब छात्र-छात्राओं को स्कूली बैग और टिफिन बॉक्स वितरित किए गए। नींव संस्था के कॉआर्डिनेटर डॉ. उपदेश वर्मा ने बताया कि अलख संस्था का उद्देश्य जनपद शामली के हर गरीब बच्चे तक शिक्षा की सामग्री मुहैया कराना है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। इस मौके पर विष्णु प्रकाश अग्रवाल, डॉ. पंकज बालियान, रोहित कुमार, खुर्रम बेग, राजन जावला, विजय कुमार, शहजाद सैफी, दुर्गेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed